भूटान के राजा ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। बता दें कि भूटान के राजा जिग्मे खेसर  नाम्गेल वांगचुक दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे।  भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। भूटान नरेश के भारत दौरे की अहमियत पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे। 

प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
भूटान नरेश मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की मुलाकात प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास सात, लोक कल्याण मार्ग पर होगी। इसके पहले भूटान नरेश ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भूटान के राजा मंगलवार शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।  

Leave a Reply

Next Post

आईएनएस विक्रांत पर पहली बार उतारा गया कामोव 31 हेलीकॉप्टर, रात में ऑपरेशन के लिए परीक्षण सफल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। आईएनएस विक्रांत पर पहली बार कामोव 31 हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतारा। रात में सुरक्षा के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण है। वहीं, कामोव 31 हेलीकॉप्टर 28 मार्च को आईएनएस विक्रांत पर उतारा गया। भारतीय नौसेना के अधिकारी के मुताबिक, परीक्षण के […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'