सोनिया गांधी व खरगे ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 नवंंबर 2022। आज पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेता नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर इस मौके की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, भारत के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के लिए राष्ट्र उनका स्मरण कर रहा है। इसके अलावा पार्टी की ओर से पंडित नेहरू का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है। इस पर लिखा गया है, बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं, जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए। कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा नेहरू’। 

पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।

राहुल ने किया भावुक ट्वीट 
इस मौके पर राहुल गांधी ने भी पंडित नेहरू को याद किया। उन्होंने लिखा, कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है। पं नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।

बच्चों से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू 
नेहरू जयंती व बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, आज का दिन बहुत खास है। यह दिन भारत के बच्चों यानि भारत के भविष्य को समर्पित है। उन्होंने आगे कहा, आज कल के बच्चे कंप्यूटर युग के बच्चे हैं। टेक्नोलॉजी, अब बच्चों की अंगुलियों पर है। इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें सही मूल्य सिखाने के लिए अधिक प्रयास करें। उन्हें विभिन्न कार्यों और चर्चाओं में शामिल करें।

Leave a Reply

Next Post

डिंपल के लिए अच्छे नहीं रहे हैं उपचुनाव, मैनपुरी में इन चुनौतियों से पाना होगा पार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 नवंबर 2022। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। यहां पांच दिसंबर को उपचुनाव होने हैं। ये सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। 1996 […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत