इस्राइल पुलिस के लिए वर्दी बनाने वाली कंपनी की घोषणा, युद्ध रुकने तक नहीं लेगी कोई भी ऑर्डर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कन्नूर 21 अक्टूबर 2023। इस्राइल पुलिस के लिए वर्दी बनाने वाली केरल की एक निजी कंपनी ने घोषणा की है कि युद्ध नहीं रुकने तक नए ऑर्डर नहीं लेगी। कन्नूर स्थित मैरीन अपैरल प्राइवेट लिमिटेड ने गाजा में फलस्तीनी अस्पताल पर कथित बमबारी के बाद यह फैसला लिया।  कंपनी के मालिक थॉमस ओलिकल ने कहा कि उन्होंने गाजा में युद्ध जारी रहने तक इस्राइल पुलिस बल से कोई नया ऑर्डर न लेने का निर्णय लिया है। मैरीन अपैरल प्राइवेट लिमिटेड इस्राइल पुलिस बल की हल्के नीले और लंबी आस्तीन वाली वर्दी शर्ट बनाती है।

वीडियो जारी कर दिया संदेश
ओलिकल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हम 2015 से इस्राइल पुलिस के लिए वर्दी बना रहे हैं। हमास के हमले, नागरिकों की हत्या को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसी तरह, इस्राइल द्वारा बदला भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

युद्ध समाप्त हो और शांति बनी रहे
25 लाख से अधिक लोगों को भोजन और पानी से वंचित करना, अस्पतालों पर बमबारी करना, निर्दोष महिलाओं की हत्या करना और बच्चों तथा सभी को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो और शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय समझौते के अनुसार मौजूदा अनुबंधों का सम्मान करेगी, लेकिन युद्ध समाप्त होने तक कोई भी नया ऑर्डर स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है।

परिवार को खोने वाले फलस्तीनी कपल से मिले सीएम विजयन
इधर, केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को एक फलस्तीनी जोड़े से बात की, जो केरल विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने केरल विश्वविद्यालय में एम.ए. (भाषा विज्ञान) की पढ़ाई कर रहीं फुरात जे.एम. अल्मोसल्मी और इसी विश्वविद्यालय में भाषा विज्ञान में पीएचडी कर रहे उनके पति समीर जे.एच. अबुओवदा से संपर्क किया और संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि इस्राइल द्वारा किए गए रॉकेट हमले में फलस्तीन के कपल के रिश्तेदार मारे गए। उनके माता-पिता शरणार्थी के रूप में दक्षिणी गाजा में चले गए, जिसके बाद सीएम ने मिलकर उन्हें सांत्वना दी है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-बांग्लादेश के प्रतिनिधियों का सम्मेलन, कट्टरता के प्रतिवाद, शिक्षा और जनसम्पर्क पर ज़ोर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक और जनसम्पर्क से संबंधों को और गहरा किया जा सकता है। यह बात इंडो इस्लामिक हेरिटेज सेंटर के एक दिवसीय सम्मेलन में मुखर होकर सामने आई। कार्यक्रम का पहला सत्र ग़ालिब इंस्टीच्यूट और द्वितीय सत्र इंडिया इस्लामिक कल्चरल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल