सर्दियों में प्याज खाने के जानें कई गजब फायदे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्याज का प्रयोग लगभग हर घर में किया जाता है। प्रायः प्याज का इस्तेमाल सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। अनेक लोग प्याज को सलाद के रूप में खाते हैं। क्या आपको पता है कि प्याज का प्रयोग सब्जी या सलाद के अलावा एक औषधि के रूप में भी किया जाता है? नहीं ना!

दरअसल प्याज शाक (सब्जी) के रूप में उगायी जाने वाली एक वनस्पति है जिसका उपयोग प्राचीनकाल से ही औषधि तथा भोजन के घटक, दोनों के रूप में किया जाता रहा है। अनेक प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में प्याज के इसके गुण-धर्मों का वर्णन मिलता है। कई बीमारियों के लिए यह दवा का काम भी करता है। आयुुर्वेद में प्याज  के बारे में बहुत सारी अच्छी बातें बताई गई हैं। आइए प्याज से इस्तेमाल से होने वाले सभी फायदों के बारे में जानते हैं।

प्याज के फायदे 

शरीर को गर्म रखता है प्याज

प्याज की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से शरीर गर्म बना रहता है। प्राचीन चीनी उपचार पद्धतियों में भी प्याज के रस का उपयोग शरीर को गर्म रखने के लिए किया गया है। इतना ही नहीं चीन में तो प्याज को ऊर्जा का पावरहाउस तक माना जाता है।

मौसमी संक्रमण से बचाता है

प्याज एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यही वजह है कि प्याज का सेवन सर्दियों में काफी लाभकारी माना जाता है। प्याज का सेवन करने से सर्दी, खांसी, कान का दर्द, बुखार और त्वचा की समस्याओं में भी राहत मिलती है। 

आंखों के रोग में लाभ

प्याज के रस में हल्की मात्रा में सेंधा नमक मिलाकर, छानकर आँख में 2-2 बूँद डालने से रतौंधी में लाभ मिलता है। इसे प्रयोग से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। प्याज के रस का फायदा आँखो के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होता है।

प्याज के 5-10 मिली रस  में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर आँखों में लगाने से आँखों की ज्योति बढ़ती है।

कान की बीमारी में फायदेमंद

कान में सूजन होने की स्थिति में अलसी को प्याज के रस में पकाकर छान लें। इस रस को गुनगुना कर कान में इसकी 4 से 8 बूँद डालें। इससे कान में दर्द, सूजन और अन्य प्रकार की समस्याएँ दूर होती हैं।

स्तन कैंसर से बचाव

कच्चे प्याज का सेवन करने से महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। 2008 से 2014 के बीच किए गए एक अध्ययन के अनुसार, देखा गया कि प्‍याज का सेवन करने से महिलाओं में स्‍तन कैंसर का खतरा कम हुआ। 

दांतों-मसूड़ों के लिए फायदेमंद

प्याज खाने के फायदे ये हैं कि आप दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बना सकते हैं। दांतों में दर्द होने या मसूड़ों के फूलने की स्थिति में प्याज और कलौंजी को बराबर मात्रा में लेकर चिलम में रख दें। धीरे धीरे उसके धुएं का सेवन करें। ऐसा करने से मसूड़ों की सूजन दूर होती है और दांतों का दर्द भी मिट जाता है।

बेहतर पाचन और वजन घटाने में मददगार

प्याज फाइबर और प्री-बायोटिक्स का एक बड़ा स्रोत हैं, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक माना जाता हैं। विशेषज्ञों की मानें तो प्री-बायोटिक्स आहार शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में सुधार करने में मदद कर सकता है, जो मजबूत हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। लाल प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनॉइड होता है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में वसा के संचय को रोकने में मदद करता है। यह फ्लेवोनॉइड चयापचय दर को बढ़ाता है।

गुर्दे की पथरी का इलाज है प्याज का रस

प्याज के 10-20 मिली ताजा रस को दिन में तीन बार पीने से गुर्दे की पथरी चूर चूर हो जाती है और पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है।

प्याज का काढ़ा बनाकर 10-30 मिली मात्रा में पिलाने से पेशाब में जलन की समस्या दूर होती है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रातः महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान : प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

शेयर करेकार्तिक पूर्णिमा की सभी को दी बधाई व शुभकामनाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने खारून […]

You May Like

केजरीवाल सरकार का सख्त आदेश, दिल्ली में एक जनवरी तक पटाखों के निर्माण व ऑनलाइन बिक्री पर बैन....|....सूरत में गणेश पंडाल में पथराव और झड़प, पुलिस ने 33 लोगों को हिरासत में लिया....|....भारत ने कनाडा से वीजा प्रोसेसिंग में पारदर्शिता का किया आह्वान, कहा- स्टडी वीजा के लिए परेशान हो रहे हैं छात्र....|....वो कोयला है...सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन पर क्रिकेटर योगराज सिंह का बड़ा बयान....|....'एक देशद्रोही आरएसएस को नहीं जान सकता', राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह....|....रेलवे ने विनेश और बजरंग पूनिया को दी बड़ी राहत, इस्तीफा स्वीकार....|....'लोकसभा नतीजों के बाद कोई भी प्रधानमंत्री से नहीं डरता', विदेशी धरती से पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी....|....मुंबई में बोले शाह- पारसी समुदाय का देश के विकास में अहम योगदान; बच्चों को मातृभाषा सिखाने की अपील....|....जिरिबाम में हुए हमले को लेकर मणिपुर पुलिस का बड़ा खुलासा; कहा- काफी दूर से आए होंगे हमलावर....|....दहशतगर्दों के घुसपैठ के मंसूबे नाकाम, सेना ने ढेर किए दो आतंकी; भारी मात्रा में हथियार बरामद