दर्दनाक हादसा: रीट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी वैन ट्रक से टकराई, छह की मौके पर मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 25 सितम्बर 2021। राजस्थान (Rajasthan) में जयपुर (Jaipur) जिले के चाकसू (Chaksu) में शनिवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में 6 युवकों की मौत होने के साथ ही 5 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह और महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना शनिवार सुबह 5:30 बजे हुई। सभी मृतक और घायल बारां जिले के रहने वाले हैं। यह सभी शुक्रवार रात एक वैैन में बारां से सीकर के लिए रवाना हुए थे। वैन में कुल 11 लोग सवार थे, इनमें 10 युवक और एक चालक शामिल था। सभी युवक रविवार को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET) में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इनका परीक्षा सेंटर सीकर जिले में आया था। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग -12 निमोडिया मोड पर ट्रक और वेन में टक्कर होने से यह हादसा हुआ है। वैन में सवार सभी लोग नींद में थे। इसी दौरान चालक को भी नींद की झपकी लग गई। इस कारण वैन की सामने से आ रहे ट्रक से भिडंत हो गई। ट्राला और वैन में हुई तेज भिडंत की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण हाईवे पर पहुंचे। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि वैन ट्रक के अंदर जा घुसी। वैन की छत पूरी तरह से दब गई । इस कारण वैन में बैठे युवक बुरी तरह से फंस गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से शवों को बाहर निकाला। वैन की छत और दरवाजे को काटा गया। क्रेन की मदद से वेन को ट्राला के नीचे से बाहर निकाला गया।

शवों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान बारां जिले के गोरधनपुरा और नयापुरा गांव के निवासियों के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतकों में विष्णु नाग, तेजाराम, सत्यनारायण, वेदप्रकाश, सुरेश और दिलीप शामिल हैं। वहीं नरेंद्र, अनिल, भगवान, हेमराज और जोरावर घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जाती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।

वैन के उड़े परखच्चे 

ट्रेक और वैन के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई। वहीं चार परीक्षार्थियों ने भी दम तोड़ दिया। घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में गैंगवार शुरू होने के आसार? गैंगस्टर गोगी की हत्या के बाद सभी जेलों में हाई अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को दिनदहाड़े गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी की हत्या के मद्देनजर जेल अधिकारियों ने गैंगवार की आशंका जताई है, इसलिए तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल समेत दिल्ली की सभी जेलों को हाई अलर्ट पर रखा गया […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर