यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026।  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सॉफ्ट लॉन्च से पहले ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा भी उनके साथ रहे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘हमने दिल्ली के लिए यमुना सफारी शुरु की है तो हमारी योजना है कि छठ से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाए। अन्य शहरों में हम कहीं गंगा जी पर, कहीं यमुना जी पर या फिर किसी और नदी पर जाते हैं तो नाव में जाकर बहुत सुकून मिलता है। ऐसा ही यहां यमुना सफारी करते हुए लोगों को सुकून मिलेगा। वो मां यमुना के दर्शन कर पाएंगे और यहां पर परिवार आएंगे। एक बहुत ही अच्छे पिकनिक स्थल के रूप में इसको बनाया जा रहा है, जहां पर प्रकृति का पूरा ध्यान रखते हुए, मां यमुना की सफाई का ध्यान रखते हुए यहां के लोग इसका उपयोग करेंगे।’

सीएम ने आगे कहा, ‘दिल्ली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इसके लिए हमारी केंद्र सरकार, दिल्ली राज्य, हमारे पर्यटन विभाग और डीडीए को बहुत-बहुत बधाई देना चाहती हूं। इन सभी ने मिलकर इसको संभव करके दिखाया। दिल्ली की जनता को भी बधाई कि उनकी वोट की ताकत ने जिस सरकार को बनाया, वो लगातार काम कर रही है।’

Leave a Reply

You May Like

यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल....|....जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी....|....लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी का काफिला हुआ था दुर्घटनाग्रस्त....|....बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली....|....मन की बात में अन्नदाता किसानों के जख्मों पर एक बार फिर नमक छिड़का गया - कांग्रेस....|....एचएसआरपी नंबर प्लेट नीति फेल, 80 फीसदी पुराने वाहनों में नहीं लगा पाए, अब चालानी कार्यवाही का आतंक - कांग्रेस....|....सरकार पहले अपने विभागों से बकाया वसूले, आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बंद करे - कांग्रेस....|....भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए - कांग्रेस....|....शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति