नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन, 10 अक्टूबर 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं, इसलिए उन्हें हर युद्ध के लिए एक यानी कुल आठ नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे। शुक्रवार को सिरैक्यूज में एक रैली के दौरान ट्रंप ने पुरस्कार नहीं देने के फैसले पर नॉर्वे की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह पुरस्कार नहीं मिलना देश के लिए एक ऐसा दाग है, जिसे मिटाया नहीं जा सकेगा।

ट्रंप बोले- नोबेल पुरस्कार की साख हमेशा के लिए खत्म हो गई
ट्रंप ने कहा कि कुछ कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों ने नोबेल शांति पुरस्कार की साख हमेशा के लिए खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह नहीं भूलेगा कि नॉर्वे ने उसे यह पुरस्कार नहीं दिया। ट्रंप ने अपने रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए कहा कि आठ युद्ध सुलझाने के लिए उन्हें आठ नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे।

भारत-पाकिस्तान युद्ध टलवाने और पांच करोड़ जानें बचाने का दावा
ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने परमाणु हथियारों से लैस भारत और पाकिस्तान को युद्ध में उलझने से रोका और इससे पांच करोड़ लोगों की जान बचाई। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका, जिससे पूरा मध्य पूर्व तबाह होने से बच गया। ट्रंप के मुताबिक, इसका असर यूरोप और संभवतः अमेरिका तक पड़ सकता था। ये सभी दावे ट्रंप ने अपने संबोधन में किए।

नवी पिल्लई को नोबेल मिलने पर क्या बोले ट्रंप?
इस साल नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की पूर्व संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लई को दिया गया है। ट्रंप ने पुरस्कार विजेता पर तंज कसते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में काम करने वाली एक उदारवादी विचारों की व्यक्ति को यह पुरस्कार मिला है, जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था। हालांकि, उन्होंने पिल्लै को बधाई भी दी।

ओबामा को नोबेल मिलने पर भी सवाल उठाते रहे हैं ट्रंप
अमेरिका के चार राष्ट्रपति नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इनमें थियोडोर रूजवेल्ट, वुडरो विल्सन, जिमी कार्टर और बराक ओबामा शामिल हैं। ओबामा को 2009 में राष्ट्रपति बनने के पहले ही साल यह पुरस्कार मिला था। ट्रंप लंबे समय से ओबामा को पुरस्कार दिए जाने पर सवाल उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि ओबामा को बिना कुछ किए ही नोबेल पुरस्कार मिल गया था। 

Leave a Reply

Next Post

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से हटा पाकिस्तान

शेयर करेभारत में होने वाले टूर्नामेंट से नाम लिया वापस इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2026। पंजाब में होने वाली पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया है। उसकी जगह अब बांग्लादेश को छह टीमों के इस टूर्नामेंट में शामिल किया […]

You May Like

हंसता-बोलता इंसान भी हो सकता है डिप्रेशन का शिकार....|....अदिति राव हैदरी: पति के साथ सैर पर निकलीं अभिनेत्री....|....एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से हटा पाकिस्तान....|....नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल....|....गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने का वीडियो वायरल, 9 आरोपी गिरफ्तार....|....आईजीकेवी में बीएससी कृषि की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू....|....जंतर-मंतर प्रदर्शन: हरियाणा में विपक्षी नेता-कार्यकर्ता नजरबंद....|....ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या....|....मध्यप्रदेश में नियमों का पालन नहीं करने वाले 65 अस्पतालों आयुष्मान इलाज बंद....|....17 जिलों में 82 ग्रामीणों को मिले संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज