ज्वालाजी में झंडा रस्म के साथ शुरू होंगे शारदीय नवरात्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ज्वालामुखी(कांगड़ा), 10 अक्टूबर 2026। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार से शारदीय अश्विन नवरात्र का शुभारंभ होगा। नवरात्र का आगाज विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक झंडा रस्म के साथ किया जाएगा। मंदिर न्यास धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता के दरबार में नवरात्र की शुरुआत करेंगे। नवरात्र 20 अक्तूबर तक चलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन व जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन से मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के अनुसार रात को कपाट बंद किए जाएंगे। वहीं, छठी, सप्तमी और अष्टमी को मंदिर 24 घंटे दर्शन के लिए खुला रहेगा।


51 क्विंटल फूलों से सज रहा मां का दरबार
नवरात्र के मद्देनजर मंदिर परिसर को 51 क्विंटल देशी-विदेशी और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। पंजाब सहित बाहरी राज्यों से आए कारीगर दिन-रात मंदिर को फूलों और आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने में जुटे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मां ज्वाला की ज्योतियों के लाइव दर्शन करवाने के लिए एलईडी की व्यवस्था भी की गई है। नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 250 पुलिस जवान और 75 होमगार्ड तैनात रहेंगे। पूरे शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। मंदिर और शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे 80 सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

तीन समय का लंगर, स्वास्थ्य शिविर की भी व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के खाने सहित तीन समय लंगर की व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए भी अलग से प्रबंध किए गए हैं। मंदिर में 75 अतिरिक्त मेला सेवादार और शहर के विभिन्न रास्तों पर 70 सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं को कांगड़ी धाम का स्वाद चखने और हिमाचली संस्कृति से रूबरू होने का अवसर भी मिलेगा।

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। नादौन, कांगड़ा और देहरा मार्ग पर पुलिस की अस्थायी चौकियां स्थापित रहेंगी। मुख्य मंदिर मार्ग नंबर एक वाहनों के लिए बंद रहेगा। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध रहेगा और श्रद्धालुओं के लिए चिह्नित स्थानों तथा शहर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर में सूचना प्रसारण के लिए लाउडस्पीकर भी लगाए गए हैं।

एक एंबुलेंस मंदिर की सीढ़ियों पर खड़ी रहेगी
आपातकालीन स्तिथि में और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस मंदिर की सीढ़ियों पर खड़ी रहेगी। नवरात्र के दौरान मंदिर के गर्भगृह में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। ढोल-नगाड़ों, विस्फोटक पदार्थों और आग्नेय शस्त्रों पर भी पाबंदी रहेगी। भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के साथ असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। मां ज्वाला की विधिवत पूजा-अर्चना और भोग-प्रसाद निर्धारित समय के अनुसार लगाया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

पितृपक्ष के अंतिम दिन गयाजी पहुंचे एमपी के सीएम मोहन यादव

शेयर करेफल्गु नदी में विधि-विधान से किया तर्पण इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल/गयाजी, 10 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर आगमन के बाद वे सड़क मार्ग से बोधगया मठ पहुंचे। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार उन्होंने पवित्र फल्गु नदी […]

You May Like

हंसता-बोलता इंसान भी हो सकता है डिप्रेशन का शिकार....|....अदिति राव हैदरी: पति के साथ सैर पर निकलीं अभिनेत्री....|....एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से हटा पाकिस्तान....|....नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल....|....गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने का वीडियो वायरल, 9 आरोपी गिरफ्तार....|....आईजीकेवी में बीएससी कृषि की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू....|....जंतर-मंतर प्रदर्शन: हरियाणा में विपक्षी नेता-कार्यकर्ता नजरबंद....|....ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या....|....मध्यप्रदेश में नियमों का पालन नहीं करने वाले 65 अस्पतालों आयुष्मान इलाज बंद....|....17 जिलों में 82 ग्रामीणों को मिले संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज