भीषण सड़क हादसा, डीजल ले जा रही पिकअप से टकराई यात्री बस, 16 लोगों की जलकर मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पाकिस्तान में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 15 अन्य घायल हैं। खबर के अनुसार, घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। जहां रविवार को एक यात्री बस पिक अप वाहन से टकरा गई। इससे आग लग गई। इस भयंकर हादसे में लोगों की जलकर मौत हुई और हालात ये हैं कि शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।  पंजाब में पिंडी भटियान के नजदीक फैसलाबाद मोटरवे पर यह हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक यात्री बस में करीब 40 यात्री सफर कर रहे थे। रविवार सुबह करीब चार बजे यात्री बस आगे चल रहे एक पिकअप वाहन से टकरा गई। बस जिस पिकअप से टकराई, उसमें डीजल के ड्रम रखे हुए थे, जिसकी वजह से टक्कर होते ही आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लोगों को बचने का मौका नहीं मिला और कई लोग आग की चपेट में आ गए। 

जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 16 लोगों की जलकर मौत हो गई और 15 अन्य घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। घायलों का पिंडी भाटियान और फैसलाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान में सड़क हादसे आम बात हैं और वहां आए दिन किसी ना किसी बड़े सड़क हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बैंकों और पर्यटकों की पहली पसंद बना यूपी, गरीबी उन्मूलन-शेयर बाजार निवेश में सबको पछाड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 20 अगस्त 2023। उत्तर प्रदेश विकास, आर्थिक तरक्की और कामयाबी की नई इबारत लिख रहा है। गरीबी उन्मूलन, शेयर बाजार के निवेशकों, घरेलू पर्यटकों, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या और बैंकों के पसंदीदा निवेश वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश ने देश […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला