जिले में जल संसाधन के परियोजनाओं से रबी और खरीफ फसल ले रहें किसान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 24 नवम्बर 2020। जल संसाधन किसी भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिये बहुत महत्वपूर्ण भाग है क्योंकि प्रदेश की काफी जनसंख्या कृषि पर निर्भर है और कृषि काफी हद तक वर्षाजल पर निर्भर है। बस्तर जिला के अन्तर्गत सतही जल का संरक्षण, संवर्धन एवं सिंचाई साधन टी.डी.पी.पी. जल संसाधन संभाग जगदलपुर के द्वारा किया जाता है।

बस्तर जिले के सात विकासखण्डों का भौगोलिक क्षेत्रफल 4 लाख 3 हजार 30 हेक्टेयर है, इसमें कृषि भूमि 2 लाख 22 हजार 345 हेक्टेयर है तथा जिले का निराबोया गया रकबा एक लाख 89 हजार 329 हेक्टेयर है। वर्ष 2020-21 में खरीफ लक्ष्य 17 हजार 903 हेक्टेयर रखा गया था, जिसके विरूद्ध 11 हजार 554 हेक्टेयर उपलब्धि हुई है। वर्ष 2020-21 का रबी लक्ष्य 5071  हेक्टेयर रखा गया है।

बस्तर जिले में जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत एक मध्यम सिंचाई परियोजना कोसारटेडा है, 07 व्यपवर्तन योजना, 07 उद्वहन सिंचाई योजना, 31 लघु सिंचाई योजना एवं 30 एनीकट एवं स्टापडेम निर्मित किये गये हैं। 01 व्यपवर्तन योजना एवं 10 एनीकेट स्टापडेम निर्माणाधीन है। इस प्रकार वर्तमान में 87 योजनाएं हैं, जिससे खरीफ एवं रबी की सिंचाई हो रही है। कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना से 33 ग्रामों को पीने का पानी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नल-जल योजना के तहत उपलब्ध कराया जाता है। इसी प्रकार ग्रीष्म ऋतु में कोसारटेडा जलाशय से 15 ग्रामों के 25 तालाबों को निस्तारी के लिये पानी दिया जाता है। जिले की एक मात्र बड़ी नदी पेरिनियल नदी इन्द्रावती नदी ग्रीष्म ऋतु में पानी की कमी हो जाती है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए इन्द्रावती नदी में 02 बड़े बैराज प्रस्तावित किये गये हैं। इस प्रकार जल संसाधन विभाग पानी का किसानों को अधिक से अधिक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के साथ जल का संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य को भी प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वैक्सीन पर पीएम मोदी का बयान,वैक्सीन पर कुछ लोग कर रहे राजनीति, हम नहीं वैज्ञानिक ही तय करेंगे वक्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 नवंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन कब आएगी, इसका वक्त हम तय नहीं कर सकते हैं बल्कि ये वैज्ञानिकों के हाथ में है। पीएम मोदी […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर