मध्यप्रदेश में आदिवासी किसान को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, कांग्रेस ने कहा – भाजपा से जुड़ा है आरोपी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सिंगरौली 02 सितंबर 2024। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रेत माफियाओं का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है, बीते रविवार को सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में जब किसान ने अपनी फसल से ट्रैक्टर ले जाने से मना किया तो उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. आदिवासी युवक इंद्रपाल अगरिया (46) की जमीन से माफिया रेत लोड ट्रैक्टर लेकर जाते थे जिससे जमीन में खड़ी फसल बर्बाद होती थी। इंद्रपाल इसके लिए कई बार मना भी कर चुका था रविवार रात जब रेत लोड ट्रैक्टर ले जाने से मना किया गया तो  चालक ने आदिवासी युवक को ट्रैक्टर से कुचल दिया। युवक की मौत के बाद से परिजन आक्रोश में हैं.हालांकि पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कह रही है।

एडिशनल एसपी ने कहा करेंगे कार्यवाही

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कही है उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यवाही कर रही है,वैधानिक रूप से कार्यवाही की जाएगी।

कमलनाथ ने पूछा कब रुकेगा अत्याचार,पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने दी जन आंदोलन की चेतावनी

आदिवासी युवक की मौत के बाद घटना को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। विपक्ष प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गया है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना को लेकर मोहन यादव से सीधा सवाल किया है.तो वहीं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जमकर हमला बोला है पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिस में उन्होंने लिखा है कि शासन प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगा हुआ है यदि मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही नही हुई पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो जन आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत ने जया बच्चन को पढ़ाया feminism का पाठ, कहा- पहचान की चिंता गलत दिशा में जा रही है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 सितंबर 2024। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट में हाल ही में बदलाव किया गया है। यह फिल्म अब 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी, और इसके प्रमोशन में कंगना रनौत जी-जान से जुटी हुई हैं। इस दौरान […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग