कर्नाटक-तमिलनाडु में आठ लोगों की मौत, दो दिन की बारिश में जन-जीवन अस्तव्यस्त

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू/मदुरै 21 मई 2025। कर्नाटक और तमिलनाडु में पिछले दो दिनों में बारिश कहकर बनकर बरसी है। बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें बंगलूरू में हुई तीन मौतें भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बंगलूरू में रविवार से भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार को भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से एक लड़के समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ, कर्नाटक के बंगलूरू में एक अपार्टमेंट में घुसे बारिश के पानी को निकालने की कोशिश करते समय 12 वर्षीय एक बच्चे समेत दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई।

शॉर्ट सर्किट से व्यक्ति को लगा करंट, बच्चा भी चपेट में आया
मीको लेआउट पुलिस के अनुसार, बीटीएम द्वितीय स्टेज के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट के निवासी मनमोहन कामथ (63) ने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर पंप का उपयोग करने की कोशिश की। जब उसने पंप को सॉकेट से जोड़ा, तो शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उसे करंट लग गया। पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले नेपाली व्यक्ति का बेटा दिनेश (12) भी बिजली की चपेट में आ गया, जो कामथ के पास खड़ा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मदुरै में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत
इससे पहले सोमवार को, महादेवपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर एक दीवार गिर गई। हादसे में झाड़ू लगा रही शशिकला (35) की मौत हो गई। इसके अलावा, रायचूर और कारवार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के मदुरै में, एक 65 वर्षीय महिला, उसका 10 वर्षीय पोता और एक पड़ोसी के ऊपर उस समय दीवार गिर गई, जब वह बातचीत कर रहे थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई। यह घटना थिरुप्परनकुंड्रम के पास वलयनकुलम में हुई। इलाके में पिछली रात से भारी बारिश हो रही थी।पेरुंगुडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मराठवाड़ा में 2024 में बिजली गिरने से 28 और लोगों की मौत
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के सभी आठ जिलों में 2023 में बिजली गिरने से 48 लोगों की मौत हुई थी। 2024 में ये संख्या बढ़कर 76 हो गई है। 2023 की तुलना में 2024 में बिजली गिरने से 28 और लोगों की मौत हुई है। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ और अन्य मानसून संबंधी आपदाओं के कारण होने वाली मौतों की कुल संख्या भी 2024 में 47 बढ़कर 126 हो गई। 2024 में बिजली गिरने से सबसे अधिक 15 मौतें लातूर जिले में दर्ज की गईं। इसके बाद जालना (12), बीड (11), परभणी और नांदेड़ (10-10), धाराशिव (4) और हिंगोली में तीन मौतें हुईं। 

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में सीजेआई गवई स्थायी राजकीय अतिथि नामित; सरकार ने प्रोटोकॉल जारी किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 मई 2025। महाराष्ट्र सरकार ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों की यात्रा के दौरान आधिकारिक शिष्टाचार का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सीजेआई को स्थायी राजकीय अतिथि नामित किया […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ