उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम फैसले लेगी सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादून 24 दिसम्बर 2021 । प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। इसमें सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगा सकती है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम साढ़े पांच बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी।

 स्वास्थ्य क्षेत्र में कई फैसले ले सकती है सरकार

बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान समेत अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार फैसला ले सकती है। प्रदेश के राजकीय उद्यानों को लीज पर देने, उद्यान विभाग में सेवाएं दे चुके माली को प्रशिक्षित घोषित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा कोविड संक्रमण से निपटने के साथ सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में कई फैसले ले सकती है।

पीआरडी जवानों का धरना प्रदर्शन जारी

पीआरडी जवानों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक पर पीआरडी जवानों की नजर रहेगी। पीरआरडी जवान लंबे समय से गांधी पार्क में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री के पीआरओ की ओर से कैबिनेट में पीआरडी जवानों का मामला रखे जाने का आश्वासन दिया गया था।
 
अब पीआरडी जवानों को कैबिनेट की बैठक में अपने हित में फैसला आने की उम्मीद है। धरने पर बैठने वालों में पीआरडी जवान दिनेश प्रसाद, गोपाल सिंह तोमर, किशन रावत, हरीश, सरिता, सावित्री, पूरण सिंह, टीकम सिंह, प्यारे लाल नवीन सिंह, रोशन, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

हिसार: केमिकल फैक्टरी में सुबह पांच बजे हादसा, ट्रक से उतारते समय फटा ड्रम, एक की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हिसार 24 दिसम्बर 2021। हिसार के सेक्टर 9-11 के पास स्थित औद्योगिक एरिया में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक से केमिकल से भरे ड्रम उतारते समय ड्रम गिर कर फट गया और केमिकल मजदूरों पर बिखर गया। गैस में दम घुटने और केमिकल से जलने से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां