दिल्ली-जयपुर हाइवे पर ऑयल टैंकर ने कार और पिकअप वैन को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां गुरुग्राम के सिधरावली गांव के पास एक ऑयल टैंकर ने एक कार और एक पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात की है।

ऑयल तेल टैंकर ने डिवाइडर तोड़कर कार को मारी टक्कर

बिलासपुर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, जयपुर की ओर से आ रहे ऑयल तेल टैंकर ने डिवाइडर तोड़कर एक कार को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद कार में लगी आग

पुलिस ने कहा, कार के अंदर के बैठे यात्री शायद जयपुर की यात्रा कर रहे थे. टक्कर लगने के बाद सीएनजी सिलेंडर होने के कारण कार में आग लग गई. इस घटना में तीनों यात्रियों की मौत हो गई. पुलिस ने आगे बताया कि कार से टकराने के बाद ऑयल टैंकर हाईवे पर एक पिकअप वैन से टकरा गया, जिससे वैन के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। दिल्ली पुलिस ने रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो बनाने को लेकर एक मामला दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस ने यह मामला विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया है. पुलिस की टीम इस मामलो को लेकर अपनी जांच भी शुरू कर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल