राहुल की कमान में कांग्रेस इतिहास में दफन हो जाएगी, जैसे औरंगजेब के नेतृत्व में मुगल हुये: भाजपा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली के दौरान जब पार्टी ने भाजपा पर हमले तेज किए, तो सत्तारूढ़ दल ने पलटवार करते हुए नेहरू परिवार की तुलना बाबर के वंश से की। भाजपा ने आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का वही हश्र होगा जो मुगल साम्राज्य का उसके छठे सम्राट औरंगजेब के शासनकाल में हुआ था, यानी पार्टी इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगी। ये आरोप तब लगे जब सोशल मीडिया पर कई वीडियो में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर रामलीला मैदान में विपक्षी पार्टी की रैली में जाते समय “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” के नारे लगाते हुए सुना गया। नारेबाजी की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी जी की मौत की कामना कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस, मुस्लिम लीग-माओवादी एजेंडे के तहत काम करते हुए, अराजकता का मंच बनती जा रही है।” त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यहां तक ​​कि उनकी मां को भी अपशब्द कहे, लेकिन जब पार्टी मोदी के लिए “कब्र खोदने की आकांक्षा” रखती है तो उसका भविष्य स्पष्ट हो जाता है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, “राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य शायद वही होगा जो ‘द लास्ट मुगल’ नामक पुस्तक में मुगल साम्राज्य के बारे में लिखा गया है।” त्रिवेदी ने बताया कि मुगल साम्राज्य में छह शासकों ने शासन किया – बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरगजेब। उन्होंने कहा, “और छठी पीढ़ी के शासन के बाद मुगल साम्राज्य का अंत हो गया।”

त्रिवेदी ने कहा कि इसी तरह, कांग्रेस पर भी नेहरू परिवार के छह सदस्यों – मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी – का शासन रहा है; राहुल गांधी छठे सदस्य हैं जो वर्तमान में “सत्ता का आनंद ले रहे हैं”। भाजपा नेता ने कहा, “इसके बाद कांग्रेस का भी वही हश्र होगा जो मुगलों का हुआ था। वे लगातार ऐसी बातें कह रहे हैं जिनसे ऐसी परिस्थितियां पैदा हो रही हैं जो उन्हें इतिहास के पन्नों में दफन कर देंगी।

Leave a Reply

Next Post

जालंधर में स्कूलों को उड़ाने की धमकी: KMV की प्रिंसिपल को आई, खाली करवाए गए स्कूल; डीसी बोले-पैनिक न करें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जालंधर 15 दिसंबर 2025। जालंधर में केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी भरा ई-मेल/कॉल मिलने के बाद तुरंत स्कूल को खाली करवा दिया गया, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया।  […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं