दरियादिली: यूक्रेन ने लगाई गुहार, एलन मस्क ने अंतरिक्ष से भेजी मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 27 फरवरी 2022। रूस के हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन की मदद के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने कदम बढ़ाए हैं। यूक्रेन की एक गुहार पर एलन मस्क ने सीधे अंतरिक्ष से ही मदद भेज दी है। दरअसल, रूसी साइबर हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव समेत पूर्वी व दक्षिणी शहरों में इंटरनेट सर्विस डाउन हो गई थी। इसके बाद यूक्रेन ने मस्क से मदद मांगी, जिसके बाद तुरंत ही उन्होंने अपनी स्टारलिंक सर्विस को यूक्रेन में एक्टिव कर दिया। 

यूक्रेनी नेता ने ट्विटर पर मांगी थी मदद
यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री मयखैलो फेदोरोव ने एलन मस्क को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि, रूस की ओर से लगातार हम पर साइबर हमले किए जा रहे हैं। हमें तत्काल आपकी मदद की जरूरत है। ट्वीट में लिखा गया था कि, एलन मस्क आप मंगल पर घर बनाने की योजना बना रहे हैं, यहां रूस यूक्रेन पर कब्जा कर रहा है। आपके रॉकेट अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक लैंड कर रहे हैं, लेकिन रूसी रॉकेट यूक्रेन में आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि हमें यूक्रेन में स्टारलिंक स्टेशन मुहैया कराएं, जिससे हम रूस का सामना कर सकें। 

मस्क की दरियादली
यूक्रेनी नेता की ओर से आए इस ट्वीट का एलन मस्क ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने लिखा, स्टारलिंक सर्विस अब यूक्रेन में एक्टिव है। कई अन्य टर्मिनल रास्ते में हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सीआरपीएफ को मिली सफलता, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 फरवरी 2022। बीजापुर में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ मुठभेड़ में रविवार की सुबह दो महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया। बस्तर रेंज के IG पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की जानकारी दी। IG पी सुंदरराज […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं