सीतारमण पर चिदंबरम का कटाक्ष: पहली बार हुआ है कि सत्तापक्ष ने संसद की कार्यवाही बाधित की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने संसद में आम बजट पर चर्चा नहीं होने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्तापक्ष ने व्यवधान पैदा किया और चर्चा को अवरुद्ध किया। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘वित्त मंत्री ने इस पर दुख जताया है कि बजट पर संसद में चर्चा नहीं हुई। बजट को चर्चा के बिना पारित करने के लिए कौन जिम्मेदार था? भारत के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्तापक्ष ने व्यवधान पैदा किया और चर्चा को अवरुद्ध किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आम बजट पर चर्चा नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि दोनों सदनों की कार्यवाही अबतक ठीक से नहीं चल सकी है और विपक्ष लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहा है।

पी. चिदंबरम ने सरकार पर लगाए आरोप
पी. चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘माननीय वित्त मंत्री कह रही हैं कि संसद में बजट पर कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन बजट को बिना चर्चा के मंजूर करने के लिए कौन जिम्मेदार है? भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता पक्ष ने हंगामा किया और संसद में चर्चा नहीं होने दी।’ एक अन्य ट्वीट में पूर्व वित्त मंत्री ने लिखा कि ‘वर्ल्ड बैंक के अनुसार, मोदी सरकार की पांच साल (2019-24) की औसत विकास दर 4.08 प्रतिशत रहेगी। यहां तक कि कोरोना प्रभावित साल के बाद से लगातार वार्षिक विकास दर में गिरावट का रुझान दिख रहा है और सिर्फ सरकार ही विकास दर को लेकर शेखी बघार रही है।

निर्मला सीतारमण ने जताई थी नाराजगी
बता दें कि सत्ता और विपक्ष के हंगामे के चलते बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन का कार्यवाही नहीं चल पा रही है। इस पर मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने एक बयान में संसद में बजट पर चर्चा ना होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दुख हो रहा है कि संसद में बजट पर चर्चा नहीं हुई, अगर चर्चा हुई होती तो उन्हें अर्थव्यवस्था के कई सकारात्मक पहलुओं को बताने का मौका मिलता। वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार साल दर साल ईमानदार और पारदर्शी बजट पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत के साथ संबंध सबसे अहम', नए राजदूत की नियुक्ति पर व्हाइट हाउस ने दिया बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। भारत में अमेरिका के नए राजदूत एरिक गार्सेटी की नियुक्ति पर व्हाइट हाउस ने कहा है कि नए राजदूत भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं