निज्जर हत्या मामले में ट्रूडो के फिर बिगड़े बोल, भारत पर आरोप लगाने का खुद बता दिया मकसद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ओटावा 14 दिसंबर 2023। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि खालिस्तान समर्थक एक अलगाववादी नेता की हत्या में भारत सरकार के संभावित संबंध के बारे में सार्वजनिक रूप से आरोप लगाने के उनके निर्णय का मकसद उन्हें ऐसी कार्रवाई को दोहराने से रोकना था। ट्रूडो ने 18 सितंबर को आरोप लगाया था कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट ‘संभावित’ रूप से संलिप्त हैं। इस आरोप के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में खटास आ गयी थी। ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को निज्जर की हत्या कर दी गयी थी। भारत ने निज्जर को 2020 में आतंकवादी घोषित किया था।

भारत ने ट्रूडो के आरोप को ‘बकवास’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ करार दिया था। कनाडा की समाचार एजेंसी ‘द केनेडियन प्रेस’ के साथ एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने 18 सितंबर को इस बाबत घोषणा करने का निर्णय लिया था क्योंकि उन्हें लगता था कि यह सूचना मीडिया के जरिये आखिरकार सामने आ ही जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उस दिन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में उन्होंने जो संदेश दिया था, उसका मकसद कनाडा को सुरक्षित रखने के लिए ‘‘प्रतिरोध के स्तर को बढ़ाना” था।

ट्रूडो ने दावा किया कि कई सप्ताह तक ‘शांत कूटनीति’ के बाद उनका सार्वजनिक बयान सामने आया था और इस कूटनीति में शीर्ष स्तर पर भारत के साथ इन आरोपों को उठाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता था कि यह कठिन संवाद होगा लेकिन हमें यह भी मालूम था कि जी20 के साथ विश्व मंच पर अपने नेतृत्व का प्रदर्शन करना भारत के लिए एक अहम पल है। और हमने महसूस किया कि हम उसे साथ मिलकर काम करने के मौके के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत सारे कनाडाई इस बात से चिंतिंत थे कि उनपर खतरा मंडरा रहा है।”  

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में भी मनाया जाएगा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव, घरों में पांच-पांच दीये जलाएगा हिंदू समुदाय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 14 दिसंबर 2023। अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अपने घरों में पांच दीये जला कर इसका जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी हिंदू समुदाय ने इस मौके […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं