जियो स्टूडियोज की मराठी फिल्म बाईपण भारी देवा का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 जुुलाई 2023। रिश्तों का जश्न मनाने वाली जियो स्टूडियोज की हाल ही में रिलीज़ हुई मराठी फिल्म बाईपण भारी देवा ने बॉक्स-ऑफिस पर असाधारण प्रदर्शन के साथ मराठी फिल्म उद्योग में उत्साह की लहरें पैदा कर दी हैं।केवल 10 दिनों में, फिल्म ने  26.19 करोड़ रुपये का कारोबार करके धूम मचा दी है।  इतना ही नही, सिर्फ एक दिन में ₹6.10 करोड़ इतनी कमाई कर,  मराठी फ़िल्म उद्योग में सबसे बड़ा कलेक्शन करनेवाली फिल्म साबित हुई है और वह भी रिलीज के दूसरे रविवार को,  और तो और फिल्म के दूसरे वीकेंड की कमाई ( ₹13.50 करोड़ ) पहले हफ़्ते की कमाई (₹12.5 करोड़) से भी ज्यादा रही।   रिपोर्ट के अनुसार, जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ और फिल्म के प्रति दर्शकों के क्रेज के साथ, फिल्म का तीसरा सप्ताह भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।महाराष्ट्र की सिनेमाघरों में मराठी नॉन मराठी सभी दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।     जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, माधुरी भोसले और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित, बेला शिंदे और अजीत ब्यूर द्वारा सह-निर्माता,  रोहिणी हट्टंगड़ी, वंदना गुप्ते, सुकन्या माने, शिल्पा नवलकर, सुचित्रा बांदेकर और दीपा परब जैसी एक से बढ़कर एक  शानदार स्टार कास्ट के साथ, केदार शिंदे द्वारा निर्देशित यह फिल्म महाराष्ट्र के साथ साथ विदेशों में भी पसंद की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान-3 का मॉडल लेकर पूजा के लिए तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची इसरो टीम…आज से शुरू होगा काउंट डाउन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए ‘मिशन तत्परता समीक्षा’ पूरी कर ली है। वहीं चंद्रयान-3 के लिए काउंट डाउन गुरुवार दोपहर को शुरू होगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग