प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, मेजर ध्यानचंद को किया याद और उन्हें श्रद्धांजलि दी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अगस्त 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि यह दिन विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हर उस खिलाड़ी की उपलब्धियों के सेलिब्रेशन का दिन है, जिसने देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा है कि उनका दृढ़ संकल्प और तपस्या गजब की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा है कि हॉकी स्टिक के साथ उनका जादू कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा है कि यह हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की सफलता के लिए उनके परिवार, कोच और सपोर्ट स्टाफ की भी सराहना करने का दिन है।

कांग्रेस ने दी बधाई
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी है। कांग्रेस ने ट्वीट किया ‘राष्ट्रीय खेल दिवस, खेल के इतिहास में सबसे महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है- युवाओं की जोशीली शक्ति को सलाम। आज हम सभी से अनुरोध करते हैं कि युवा और वृद्ध, अपने भीतर के युवाओं को जीवित रखने के लिए उनके जुनून को आगे बढ़ाएं।’

पूर्व अंतरराष्ट्रूीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें याद किया. गौतम गंभीर ने मेजर ध्यानचंद को सही मायनों में भारत रत्न बताया और श्रद्धांजलि अर्पित की.

Leave a Reply

Next Post

द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलने के कुछ ही घंटे पहले 79 साल के एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का दिल का दौरा पड़ने से मौत

शेयर करेउन्होंने ओलिंपियन वंदना राव, अश्विनी नचप्पा, रोसा कुट्टी जैसे एथलीट्स तैयार किए थे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उनके निधन पर दुख जताया है इंडिया रिपोर्टर लाइव नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड से ठीक एक दिन पहले ही 79 साल के एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय की दिल का दौरा पड़ने से […]

You May Like

ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े