गोकुलम केरल ने लगातार तीसरी बार जीता खिताब, फाइनल में कर्नाटक को हराया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 22 मई 2023। गोकुलम केरल ने किक स्टार्ट एफसी कर्नाटक को 5-0 से हराकर भारतीय महिला फुटबाल लीग का खिताब जीत लिया। गोकुलम लगातार तीसरे सत्र में खिताब जीतने वाली पहली टीम हो गई। सबरिता भंडारी (05वां मिनट), संध्या रंगनाथन (22, 52 वां मिनट), इंदुमति (37वां मिनट) और रोजा देवी (80वां मिनट) ने गोल किए। गोकुलम केरल के प्रदर्शन ने दिखाया कि बाकी टीम उनके मुकाबले कितनी पीछे हैं। पहला गोल बेहतरीन फुटवर्क का परिणाम था। 

डेंगमेई ग्रेस ने कर्नाटक टीम की मध्य पंक्ति को छकाते हुए गेंद पर कब्जा रखा और बॉक्स के दाएं सिरे पर मौजूद भंडारी को गेंद सरका दी, जिन्होंने गोल करने में कोई कमी नहीं की। पहला गोल जल्द हासिल करने के बाद गोकुलम केरल ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सत्रह मिनट बाद संध्या ने गेंद को अपने कब्जे में लिया और फिर रक्षक खिलाड़ी को चकमा देकर स्कोर 2-0 कर दिया। इंदुमति ने गोल कर गोकुलम को मध्यांतर से पहले 3-0 से आगे कर दिया था। दूसरे हाफ में टीम ने दो और गोल कर दिए।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में हिंसा के बाद तनावपूर्ण शांति, बाजार बंद, घरों में कैद हुए लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 23 मई 2023। मणिपुर में करीब 20 दिन की शांति के बाद एक बार फिर से सोमवार को हिंसक घटनाएं हुईं। जिसके बाद मंगलवार को राज्य में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। बता दें कि राज्य में आरक्षण की मांग को लेकर 3 मई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं