सीएम नीतीश के आवास पर आज एनडीए की महाबैठक, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच दूरियां कम करने की कोशिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 28 अक्टूबर 2024। आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की महाबैठक है। यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित आवास पर होगी। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि हाल के दिनों में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के नेताओं के बीच दूरियां कुछ हद तक बढ़ी हैं। गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा से जदयू के मुस्लिम वोट बैंक पर असर पड़ता दिख रहा है। अगले साल विधानसभा चुनाव है। इन सबको देखते हुए ही यह बैठक बुलाई गई है। एनडीए के नेताओं ने इसे महाअभियान नाम दिया है।  

एक अभियान की शुरुआत हो रही है
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आज एनडीए की विस्तृरित मीटिंग अणे मार्ग में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगी। इसमें एनडीए के सभी सांसद, विधान मंडल दल के नेता, जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर के वरीय नेता शामिल होंगे। सब लोगों का एक ही उद्देश्य है कि आने वाले चुनाव में सबलोग एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़े। एक तरह से एक अभियान की शुरुआत हो रही है।   

उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा
जानकारी देते हुए सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन होने वाली है। संजय झा ने अभी तो नॉमिनेशन ही हुआ है। अब तक जो फीडबैक मिला है, उसमें यह बात सामने आ रही है कि हमलोग चारों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जीत रहे हैं। हमलोग बड़े मार्जिन से जीत रहे हैं। लोगों को पता है कि डबल इंजन की सरकार विकास पर वोट मांग रही है। कई काम अभी होना है। इसलिए विकास को वोट करना है। एनडीए जरूरी है। 

Leave a Reply

Next Post

मध्यस्थता कानून में संशोधन के लिए मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सदन में पेश किया मसौदा विधेयक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2024। संस्थागत मध्यस्थता को बढ़ावा देने तथा ऐसे मामलों में अदालती हस्तक्षेप को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक मसौदा विधेयक पेश किया है। विधि मंत्रालय के विधिक मामलों के विभाग ने मध्यस्थता और सुलह (संशोधन) विधेयक, 2024 के मसौदे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं