तिलमिलाए पाकिस्तान ने बीती रात LoC पर फिर की फायरिंग; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2025। पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। उसकी ओर से बीती रात एक बार फिर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना के मुताबिक, 25-26 अप्रैल 2025 की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना चौकियों की ओर से बिना किसी उकसावे के हल्की गोलीबारी की गई। भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से उचित जवाब दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे एक दिन पहले भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई थी। गोलीबारी छोटे हथियारों के जरिए की गई थी। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई थी। सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से तनाव
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से छटपटा रहा है। इस बीच पड़ोसी मुल्क की ओर से फायरिंग की गई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। 

सीसीएस बैठक के अहम फैसले
इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति देने पर रोक लगा दी गई थी। भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के चार सदस्य गिरफ्तार; ड्रग्स की खेप के साथ दो पकड़े गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 26 अप्रैल 2025। मणिपुर में पुलिस ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से हुई। पुलिस को आरोपियों के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इंफाल […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग