जेलेंस्की पर बरसे रामास्वामी, यूक्रेन में चुनाव कराने के लिए अमेरिका से फंड मांगने पर लगाई लताड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 05 अक्टूबर 2023। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर यूक्रेन में आम चुनाव कराने के लिए अमेरिका से ज्यादा फंड मांगने पर निशाना साधा है। एक मीडिया इंटरव्यू में विवेक रामास्वामी ने अपने उस बयान का भी बचाव किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह यूक्रेन को दी जाने वाली आर्थिक मदद में कटौती कर देंगे। 

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने कहा कि ‘तुष्टीकरण से मुझे दिक्कत है। मैं इस बारे में साफ रहना चाहता हूं कि हमें अमेरिकी लोगों से सच बोलना चाहिए। अगर पुतिन एक दुष्ट तानाशाह है, जो कि वो है, इसका मतलब ये नहीं है कि यूक्रेन अच्छा है। यूक्रेन वो देश है, जहां 11 विपक्षी पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही सारे मीडिया को एक सरकारी मीडिया के साथ मिला दिया गया। वहां के राष्ट्रपति ने बीते एक हफ्ते पहले ही एक नाजी की तारीफ की और अमेरिका को धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने उन्हें और फंड नहीं दिया तो वह यूक्रेन में आम चुनाव नहीं करा सकेंगे।’

विवेक रामास्वामी ने अपने चुनाव अभियान में विश्वास जताते हुए कहा कि वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। रामास्वामी ने कहा कि छह महीने पहले देश के अधिकतर लोग मेरे बारे में नहीं जानते थे लेकिन अब मैं कई मामलों में तीसरे-चौथे नंबर पर हूं। मुझे लगता है कि हम अपने अभियान में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन यह मेरे या ट्रंप के बारे में नहीं है बल्कि यह अमेरिका के बारे में है। 

व्हाइट हाउस में सीईओ की हो तैनाती
रामास्वामी ने कहा कि ‘मैं देश के युवा लोगों तक पहुंचना चाहता हूं ताकि हम 16 साल तक के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की नीतियां बना सकें। हमें ऐसी चर्चा करनी पड़ेगी, जिससे हम चीन से आर्थिक आजादी हासिल कर सकें। रामास्वामी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जब व्हाइट हाउस में एक सीईओ की तैनाती की जाए।’ रामास्वामी ने जो बाइडन सरकार की आर्थिक नीतियों की भी आलोचना की।

Leave a Reply

Next Post

नौसेना की बड़ी कामयाबी, विकसित किया युद्धक जहाजों को ड्रोन हमले से बचाने वाला हथियार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2023। आज के समय की पारंपरिक लड़ाईयों में ड्रोन्स काफी अहम हो गए हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध ये यह बात साबित भी हो गई है। यही वजह है कि विभिन्न देशों की सेनाएं ऐसे हथियार विकसित कर रही हैं, जो उन्हें […]

You May Like

मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर