शोपियां में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, साझा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 19 मई 2025। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में  आतंकी आकाओं और उनके मददगारों की तलाश के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों को शोपियां में एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां दो आतंकी मददगारों को पकड़ा गया है। जिनके पास से हथियार बरामद हुए हैं। शोपियां पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि शोपियां के डीके पोरा इलाके में भारतीय सेना की 34RR SOG शोपियां, सीआरपीएफ 178 बटालियन के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। इन दो मददगारों के पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 जिंदा राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई चल रही है।

पुंछ में 18 आतंकियों के मददगारों के घरों पर छापा
जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना ने पुंछ जिले में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए रविवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। पुलिस की कई टीमों ने सेना व एसओजी की मदद से जिले में 18 आतंकी आकाओं व आतंकी मददगारों के घरों पर छापे मारे। इस कार्रवाई में कई घरों की तलाशी लेने के दाैरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

इन इलाकों में चलाया गया तलाशी अभियान
पुलिस के अनुसार, ये स्थानीय आतंकी हैंडलर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। जिले में नियंत्रण रेखा से सटी मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर व छंबर किनारी क्षेत्र में एएसपी मोहन शर्मा की अगुवाई में पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना ने तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के उस पार बैठे स्थानीय आतंकियों और मददगारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों व ठिकानों को खंगाला गया।

सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर हो रहा काम
हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान किसी को गिरफ्तार करने की सूचना नहीं है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकार की आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ शुरू की गई जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। हालांकि, जिन आतंकवादियों और आतंकी मददगारों के घरों को खंगाला गया है, उनके सुरक्षा एजेंसियों ने नाम उजागर नहीं किए हैं।

बड़ी कार्रवाई की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा के उस पार बैठकर पुंछ जिले और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकती हैं। इससे पहले भी जिले में दो आतंकियों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है, जो नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकी गतिविधियों को चला रहे हैं।

एक दिन पहले एसआईए ने कश्मीर में 11 स्लीपर सेल के खंगाले थे घर
इससे पहले शनिवार को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने कश्मीर घाटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 स्लीपर सेल के घरों को खंगाला था। इस दाैरान कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को ही 13 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Next Post

'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ', भारतीय मिशन ने पुर्तगाल में पाकिस्तान को दिखाया आईना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लिस्बन 19 मई 2025। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पड़ोसी देशों और उनकी आवाम अब तक उबर नहीं पाई है। इस बीच पुर्तगाल में भारतीय मिशन ने लिस्बन में पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों को करारा जवाब दिया। उन्होंने एक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं