ओवैसी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार माधवी लता की तीखी बयानबाजी, गिनाईं कमियां और बोलीं- जंग का एलान….

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 03 मार्च 2024। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कल ही भाजपा ने अपने कुल 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया था। भाजपा ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित राज्यों में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। तेलंगाना की चर्चित हैदराबाद सीट पर भाजपा ने इस बार कोम्पेला माधवी लता को उतारा है। फिलहाल, इस सीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आई है, जिसमें माधवी लता ओवौसी पर तीखा वार करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि जंग का एलान कर दिया गया है। 

यहां गरीबी और शैक्षणिक पिछड़ापन
माधवी लता ने कहा, ‘यह निर्वाचन क्षेत्र इतना उपेक्षित है कि यहां गरीबी और शैक्षणिक पिछड़ापन है। हैदराबाद लोकसभा में कोई सफाई, शिक्षा या स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। मदरसों में बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है। मंदिरों और हिंदू घरों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। मुस्लिम बच्चे अशिक्षित हैं। बाल श्रम है।

निर्वाचन क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को हैदराबाद से नए चेहरे के तौर पर कोम्पेला माधवी लता को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा, ‘लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है। पुराना शहर न तो पहाड़ है और न ही आदिवासी इलाका है। यह हैदराबाद के केंद्र में है लेकिन वहां गरीबी है। निर्वाचन क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने हैदराबाद के पुराने शहर की तुलना सोमालिया से की। कहा कि इसे उतना ही विकसित करने की जरूरत है जितना सोमालिया को विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां सबसे पहले महिलाओं और युवाओं को रोजगार देने की जरूरत है। 

21 लाख वोटरों के आंसू…
अपने उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने पर उन्होंने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि जैसे 21 लाख वोटरों के आंसू की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई। उन लोगों को न्याय दिलवाने के लिए हमारे जीतने भी बड़े भाई वहां बैठे हुए हैं उन्होंने जंग का एलान कर दिया है। मुझे ऐसा लगता है कि सही मायने में यहां के लोगों को न्याय मिलने वाला है। मेरे नाम की घोषणा होना यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है बल्कि यह हमारे 21 लाख भाई-बहनों, जो पुराने शहर से हैं, उनकी है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की पहली सूची: प्रधानमंत्री समेत 195 नाम, 28 महिलाओं और ओबीसी वर्ग के 57 नेताओं को मौका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मार्च 2024। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल