झारखंड में बड़ा सड़क हादसा : जन्मदिन पार्टी में जा रहे कोलकाता के दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जमशेदपुर 05 दिसम्बर 2021 । झारखंड के जमशेदपुर के बहरागोड़ा मटियाल के पास सड़क हादसे में कोलकाता के एक दंपति की मौत हो गई है, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना बहरागोड़ा मटियाल के पास गलत दिशा में आ रही 10 चक्के वाली भारी वाहन के कार को सामने से टक्कर मारने के दौरान घटी. सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही कोलकाता बेहला के रहने वाले अर्नव पोनार (33) की मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी पार्षती घोष अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. पांच वर्षीय कुर्जू को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसाकर कोलकाता बेहला के रहने वाले अर्नव पोनार अपनी पत्नी पार्षती घोष और बच्चा कुर्जू के साथ सोनारी के कागलनगर में रहने वाले साला के बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में जा रहे थे. इस बीच बहरागोड़ा मटियाल के पास भारी वाहन (10 चक्का) ने गलत दिशा से आकर कार को सामने से टक्कर मार दी. घटना में घटनास्थल पर ही अर्नव की मौत हो गई थी.

दुर्घटना के बाद पत्नी ने रास्ते में तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार सड़क हादसे के बाद वहां के लोगों ने पत्नी पार्षती और बच्चा को इलाज के लिए बहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां पहुंचने के पहले ही पार्षती ने भी दम तोड़ दिया था. बता दें कि कागलनगर के रहने वाले शुभम के बच्चे का जन्मदिन रविवार को है. इसको लेकर ही शुभम ने बिष्टूपुर यूनाइटेड क्लब में पार्टी का आयोजन किया था. इस आयोजन में ही अर्नव, पार्षती और कुर्जू भाग लेने के लिए कोलकाता से कार से ही निकले थे.

पीछे बैठे रहने के कारण बच्चे को नहीं लगी ज्यादा चोट

घटना के बारे में बताया गया कि अर्नव एक निजी कंपनी में काम करते थे. इसी तरह से पार्षती शिक्षक थी. साथ में उनका 5 साल का बच्चा कुर्जू भी था. बच्चे का इलाज टीएमएच में अस्पताल में चल रहा है. कुर्जू कार के पीछे बैठा हुआ था. पति-पत्नी दोनों आगे बैठे हुए थे. कार अर्नव ही चला रहा था. बच्चा पीछे बैठा होने के कारण उसे ज्यादा चोटें नहीं आयी है. घटना के बाद मामा शुभम ने कुर्जू को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया है.

Leave a Reply

Next Post

वाइरल: गले में विशालकाय अजगर लपेटकर घूमता दिखा शख्स, लोग बोले- ये तो पागलपन है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2021 । सांप देखने में छोटा हो या बड़ा…उसे देखते ही कइयों की हालत पतली हो जाती है. लेकिन एक शख्स विशालकाय अजगर को अपने गले में लपेटकर ऐसे रखे हुए है, मानो वह कोई खिलौना हो. इस दौरान सांप शख्स […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार