सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा… हादसे में तीन दोस्तों की मौत; दो घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूरजपुर 04 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कार और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अंबिकापुर स्थिति मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, सभी एयरबैग खुलने के बाद भी किसी की भी जान नहीं बच पाई। वहीं पिकअप के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गौरतलब है कि प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे गोटगवां के पास कार और पिकप में जबरदस्त हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गोवर्धनपुर गांव से चार युवक कार क्रमांक CG 29 AE 7704 में सवार होकर अंबिकापुर जा रहे थे। 

एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान

वहीं, कुछ लोग गोटगवां के पास टमाटर लोडकर पिकअप क्रमांक UP 64 AT 6380 से बनारस जा रहे थे। कार और पिकअप की आमने-सामने से इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि हादसे के बाद कार के चारों एयर बैग खुल गए थे। इसके बावजूद कार में सवार गोवर्धनपुर निवासी प्रियांशु पटेल (24), दीपक पटेल (23), पुष्पेंद्र भाई पटेल (21) मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत गंभीर है। वहीं, कार में सवार बटई निवासी चौथा युवक विनय यादव (21) और पिकअप चालक विक्रम सिंह (42) निवासी फुंदुरडीहारी की हालत गंभीर है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

'महाराष्ट्र चुनाव ने साबित कर दिया, एक हैं तो सुरक्षित हैं', मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद बोले देवेंद्र फडणवीस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेतृत्व करने के लिए निर्वाचित देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा चुनावों को “ऐतिहासिक” करार दिया और चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक हैं तो सुरक्षित हैं” के नारे को दोहराया तथा कहा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल