पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची, 06 नवंबर 2026। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पाकपट्टन के पास एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू 1122 के मुताबिक, हादसे में 11 लोगों की जान गई। आठ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि 25 अन्य को पाकिस्तान के पाकपट्टन स्थित अस्पताल ले जाया गया।

जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, हादसा डेपालपुर रोड पर हुआ। यात्री बस मुल्तान से कसूर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन और अन्य भारी मशीनों की मदद ली गई।

पंजाब में अक्तूबर में 44 हजार से ज्यादा सड़क हादसे
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अक्तूबर के दौरान कुल 44,797 सड़क हादसे हुए। इनमें 464 लोगों की मौत हुई, जबकि 23,543 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय मीडिया ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि इन हादसों में करीब तीन-चौथाई दुर्घटनाएं मोटरसाइकिल से जुड़ी थीं। ये आंकड़े पंजाब के जिलों में रेस्क्यू 1122 के आपातकालीन अभियानों की मासिक समीक्षा के दौरान साझा किए गए। विभाग के मुताबिक, अक्तूबर में बचाव दलों ने कुल 2,31,056 आपातकालीन घटनाओं पर कार्रवाई की और 2,33,210 लोगों की जान बचाई। इन घटनाओं में सड़क हादसे, आग लगने, मेडिकल इमरजेंसी, डूबने और अन्य बचाव अभियान शामिल थे। विभाग ने अक्टूबर में आग लगने की 1,726 और डूबने की 94 घटनाएं दर्ज कीं।

लाहौर में सबसे ज्यादा सड़क हादसे
पंजाब में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं लाहौर में दर्ज की गईं। यहां मोटरसाइकिल से जुड़े 7,874 हादसे हुए। इसके अलावा मुल्तान में 3,312 मोटरसाइकिलों से जुड़े 2,838 हादसे, फैसलाबाद में 2,896 मोटरसाइकिलों से जुड़े 2,615 हादसे और गुजरांवाला में 2,250 मोटरसाइकिलों से जुड़े 2,092 हादसे दर्ज किए गए। शेखूपुरा में 1,706 मोटरसाइकिलों से जुड़े 1,714 सड़क हादसे हुए, जबकि तौंसा शरीफ में 160 मोटरसाइकिलों से जुड़े 142 हादसे दर्ज किए गए। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में रेस्क्यू 1122 ने आग और बचाव से जुड़ी 6,924 आपातकालीन घटनाओं पर कार्रवाई की। इसके अलावा मधुमेह के 5,275, मनोसामाजिक समस्याओं के 4,915, पीठ और जोड़ों के दर्द के 4,227, अपराध से जुड़े 4,195 और एलर्जी के 379 मामलों में भी मदद पहुंचाई गई।

Leave a Reply

Next Post

हार छिपाने के लिए ट्रंप का नया बहाना

शेयर करेशेयर बाजार में गिरावट के लिए डेमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन, 06 नवंबर 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर इसे […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर