पीएम मोदी बोले- यदि भारत जिंदगिया बचा सकता है, तो हम इस मौके को जाने नहीं देंगे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत हाइड्रोक्सीकोलोरोक्विन दवा के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की बजाए उन देशों की मदद करेगा जिन्हें इसकी जरुरत है। उन्होंने देशवासियों को यह सुनिश्चित किया कि भारत में इसकी मांग और स्टॉक में कोई कमी नहीं आएगी।सूत्रों का कहना है कि बैठक में दवा उत्पादन को बढ़ाने और इसे उन देशों के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया, जिन्होंने इसकी आपूर्ति का अनुरोध किया है। वहीं अधिकारियों ने इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा। तब प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे खराब स्थिति में भारत में दवा की भावी अनुमानित खपत के आंकड़े मांगे। 

वर्तमान की उत्पादन क्षमता को ध्यान में रखते हुए इस दवा को मरीजों, उनके करीबी संपर्कों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया जाता है। सूत्र के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत और दुनिया के लिए इस अवसर को सीज करना चाहते हैं। यह एक महत्वपूर्ण पल है जब भारत लोगों की जिंदगियां बचा सकता है और हम इसे हाथ से जाने नहीं देंगे। माना जाता है कि प्रधानमंत्री कोविड-19 को लेकर हो रहे शोध पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के बारे में पढ़ने के बाद, उन्होंने फार्मा कंपनियों के कुछ प्रमुखों को भारत की उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाया। गुजरात से होने की वजह से उनकी दवा उद्योग को लेकर उन्हें काफी अच्छी जानकारी है और उन्होंने दवा कंपनियों से इसका उत्पादन बढ़ाने की मांग की। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने ऐसा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत से पहले किया था। रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, ‘जब हम भारत की उत्पादन क्षमता के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देने गए, तो उन्हें पहले से ही इसके बारे में पता था। वह चाहते थे कि हम आगे बढ़ें। उनका निर्देश था कि सभी हितधारक एक मंच पर आकर तुरंत इसके उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करें।’ 

जाइडस कैडिला के सीईओ पंकज पटेल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहकर उद्योग को प्रेरित किया कि यह भारत के लिए वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का एक अवसर है। उन्होंने हमें मदद का आश्वासन दिया और परिणाम सभी देख सकते हैं। इस महीने हमारे उद्योग ने 20 करोड़ टैबलेट्स का उत्पादन किया है। मेरी कंपनी अगले महीने 15 करोड़ एपीआई टैबलेट का उत्पादन करेगी।

Leave a Reply

Next Post

बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, बिना मास्क पहने मिले तो खैर नहीं

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने घर से बाहर निकलकर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरु कर दिया है. यदि कोई बेवजह घूमता हुआ नजर आता है तो उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली जाती है और उससे चालान भी वसूला जा रहा […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल