बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, बिना मास्क पहने मिले तो खैर नहीं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने घर से बाहर निकलकर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरु कर दिया है. यदि कोई बेवजह घूमता हुआ नजर आता है तो उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली जाती है और उससे चालान भी वसूला जा रहा है. वहीं बिना मास्क पहने बाहर निकलने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है ।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से लगातार कार्रवाई जारी है, जो भी बेवजह घूम रहे है. तीन सवारी,  रॉंग साइड से गाड़ी चला रहे है ऐसे लोगों के वाहनों को जब्त कर चलानी कार्रवाई की जा रही है. अभी तक 2200 से अधिक वाहन को जब्त किया गया हैं और उन्हें समझाइस दी जा रही है कि दोबारा ऐसी गलती ना करें. साथ ही लोगों से अपील भी की जा रही है कि कोई अनावश्यक घर से बाहर ना निकले और व्यवस्था बनाए रखने में हमारा सहयोग करें ।

छत्तीसगढ़ में अब बिना मास्क लगाए घूमने पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी. क्योंकि सरकार ने सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है. रायपुर में काफी लोग जागरूक नजर आ रहे है. चाहे वो दुपहिया वाहन पर सवार हो या चारपहिया वाहन पर सभी मास्क लगाए हुए नजर आ रहे है. राजधानी पुलिस भी सुबह से ही नजर बनाए बैठी है ।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि आज से चेकिंग प्रारंभ की गई है. ऐसे व्यक्ति जो बिना मास्क के सार्वजनिक स्थल पर पाए जाते हैं, उन लोगों को हमारे द्वारा चिन्हांकित कर कार्रवाई की जाएगी है. फिलहाल अभी तक तो कोई व्यक्ति बिना मास्क के नहीं मिला है और लगातार हमारी चेकिंग जारी हैं. यदि बिना मास्क के कोई व्यक्ति मिलता है उस पर हम कार्रवाई करेंगे । वहीं रायपुर के भगतसिंह चौक में तीन बच्चे मास्क लगाकर बड़े ही शान से घूमते हुए नजर आए. बच्चों पर पुलिस की नजर पड़ीं, तो उन्होंने पहले बच्चों को बुलाकर पूछा कि वे बेवजह क्यों घूम रहे है. इस पर बच्चों ने कहा कि वे घर जा रहे है. पुलिस ने बच्चों को उठक-बैठक कराया और उन्हें दोबारा बेवजह घर से ना निकलने की हिदायत भी दी ।

Leave a Reply

Next Post

दो कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घर में ही कब्र खोदकर दफना दी लाश, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। कोरोना लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के दो कारोबारी भाई पिछले दो दिन से लापता थे. जिनकी आज लाश बरामद हुई है. पहले दोनों को गोली मार कर बेरहमी से हत्या की गई, फिर शव को आरोपी ने अपने ही घर के पीछे बाड़ी में […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान