गर्भवती महिलाओं की देखभाल के साथ उन्हें स्वच्छता और हाईजिन के लिये किया जा रहा है प्रेरित : ग्राम केसला में बनाया गया है गर्भवती महिलाओं के लिये क्वारेंटाईन सेंटर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 6 जून 2020। राज्य के बाहर से वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों में गर्भवती महिलाएं भी हैं। इन महिलाओं की देखभाल के लिये जिले के विकासखंड बिल्हा के ग्राम केसला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा के अधीन पृथक क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। जहां गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता और हाईजिन के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है।
    ग्राम केसला का क्वारेंटाईन सेंटर प्रदेश का पहला सेंटर है, जहां केवल ऐसी प्रवासी मजदूर महिलाएं रखी गयी हैं जो गर्भवती हैं। वर्तमान में इस सेंटर में 8 महिलाएं रूकी हुई हैं। जिनके लिये चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इस क्वारेंटाईन सेंटर में महिला डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स सोषल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क, फेसशील्ड पहनकर तैनात हैं। जो आवश्यकता होने पर इन महिलाओं को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही हैं।
सभी महिलाओं का स्वास्थ्य जांच और कोरोना जांच के लिये सैम्पल लिया गया है। उन्हें दो टाईम पौष्टिक भोजन, चाय, नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। संक्रमण से दूर रखने के लिये क्वारेंटाईन सेंटर में 24 घंटे में तीन बार साफ-सफाई करायी जाती है। यहां आने वाले सभी महिलाओं की कांटेक्ट हिस्ट्री तथा ट्रेवल हिस्ट्री तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में कोई महिला कोरोना पॉजिटिव होती है तो उन्हें उचित इलाज मिल सके एवं उनके संपर्क में आये हुए व्यक्ति को ढूंढा जा सके।
    क्वारेंटाईन सेंटर की प्रभारी डॉ.प्रिया रावत ने बताया कि गर्भवती माताओं को मास्क की उपयोगिता तथा गर्भ में पल रहे शिशुओं की समुचित देखभाल हेतु और स्वयं के देखभाल हेतु जरूरी सलाह दी जाती है। इन महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया है जिससे उनके तथा गर्भस्थ शिशु को बीमारियों से मुक्त रखा जा सके। इस सेंटर में महिलाएं खुषी-खुषी रहकर अपना क्वारेंटाईन अवधि पूरी कर रही है उन्हें पता है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें जरूरी चिकित्सा एवं देखभाल मिल सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

कोयला खदानों के निजीकरण और सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग करने के फैसलों के खिलाफ 10 व 11 जून को एचएमएस, एटक, बीएमएस, इंटक, सीटू पूरे एसईसीएल में मनाया जाएगा विरोध दिवस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर (छत्तीसगढ़)केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर भारत सरकार के उद्योग विरोधी एवं मजदूर विरोधी फैसलों कोयला उद्योग का निजीकरण, कामर्शियल माइनिंग, निजी क्षेत्रों को कोल ब्लॉक आवंटन, सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग करने इत्यादि के खिलाफ 10 व 11 जून को दो दिवसीय […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक