जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के चौथे स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष अमित अजीत जोगी का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 21 जून 2020। छत्तीसगढ़ के जन, जल, जंगल और जमीन के विकास तथा छत्तीसगढ़ पर अमीर धरती गरीब लोग के अभिशाप को मिटाने, छत्तीसगढ़ रत्न, विकास पुरुष माननीय अजीत जोगी जी ने 21 जून 2016 को क्षेत्रीय राजनीतिक दल ‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)’ का गठन किया था। आज ‘जोगी पार्टी’ की स्थापना को 4 वर्ष पूर्ण हुए।

अत्यंत दुखद है कि पार्टी के स्थापना दिवस पर इस वर्ष हमारे बीच माननीय जोगी जी नहीं हैं। उन्होंने अपनी दूरदृष्टता से, कड़ी मेहनत, तपस्या और बलिदान से छत्तीसगढ़वासीयों के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत क्षेत्रीय दल की नीँव रखी। पार्टी स्थापना के दो वर्षों के अल्प समय में ही सात सीटें जीतकर, 14 प्रतिशत वोट पाकर भारत की राजनीति में इतिहास रचा। जोगी जी ने अपनी पुस्तक ‘स्वर्ण कण जन’ में लिखा है:

“मरने वाले मरते है लेकिन फ़ना होते नहीं
लोग हक़ीक़त में कभी हमसे जुदा होते नहीं”

आज मुझे ऐसा लगता है कि यह पंक्तियाँ उन्होंने स्वयं पर ही लिखी थीं।

जोगी जी हमेशा कहते थे, क्षेत्र अधिकार की लड़ाई राजनीतिक से ज्यादा वैचारिक है और इसलिए पार्टी को सींचने और मजबूत करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के युवाओं की है।

पार्टी के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर, पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते मैं अपने विचारों को इन पंक्तियों के माध्यम से आपके साथ साझा कर रहा हूँ।

“अभी तो चार कदम चलें हैं
अभी तो दौड़ना है साथी,
अभी तो आधा युद्ध लड़े हैं,
अभी तो जीतना है बाकी,
अभी तो जोगी की अखंड़ ज्योत ज्वाला बनेगी,
अभी तो जनता कांग्रेस एक नया इतिहास लिखेगी।”

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र : गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में छत्तीसगढ़ राज्य को सम्मिलित करने का किया अनुरोध

शेयर करेछत्तीसगढ़ में अब तक लगभग पांच लाख प्रवासी मजदूर वापस लौटे: अभी भी लौटना जारी  प्रवासी और राज्य के श्रमिकों को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराना आवश्यक रायपुर 21 जून 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ राज्य को ’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार