छत्तीसगढ़ में कोरोना के 13 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हुई

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन महिलाओं समेत 13 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। कोरबा जिले के अधिकारियों के मुताबिक कटघोरा शहर में सबसे अधिक 22 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कटघोरा की एसडीएम सूर्यकिरण तिवारी ने बताया कि शहर में सभी प्रभावित पिछले दिनों तब्लीगी जमात के 16 लोगों के संपर्क में आए थे। जमात के सदस्य यहां की पुरानी बस्ती इलाके की मस्जिद में रुके हुए थे। तिवारी ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद शहर को सील कर दिया गया है और प्रभावित क्षेत्र के सभी निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुरानी बस्ती क्षेत्र के निवासी सात लोगों की रिपोर्ट शनिवार रात में मिली थी जबकि आज छह अन्य लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अधिकारियों ने बताया था कि छह संक्रमित लोगों में से एक बिलासपुर जिले का है। बाद में बिलापुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने बताया कि रविवार को बिलासपुर में किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। कटघोरा निवासी व्यक्ति और बिलासपुर निवासी व्यक्ति का एक जैसा नाम होने के कारण यह भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। दोनों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था लेकिन इनमें से कटघोरा के व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 100 से ज्यादा पॉजिटिव केस

शेयर करेइंदौर। इंदौर में कोरोना अब कोहराम मचा रहा है। मंगलवार को 91 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो कि एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा केस है। इस रिपोर्ट पर अधिकारियों को कुछ शंका है, जिसकी अभी जांच की जा रही है। इस रिपोर्ट से पहले इंदौर में […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस