नक्सलियों पर नकेल कसने दिल्ली में बैठक, डिप्टी सीएम साव बोले- निर्धारित समय में नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 07 अक्टूबर 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में नक्सलवाद को लेकर अहम बैठक ले रहे हैं. सीएम साय भी वहां छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए नक्सल एन्काउंटर की जानकारी साझा करने पहुंचे हैं. इसे लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि सरकार बनने के बाद आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ हमने रणनीतिक ढंग से काम किया, जिससे आज प्रदेश में इस पर नियंत्रण आया है. केंद्रीय गृह मंत्री नक्सल प्रभावित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं. जो लक्ष्य निर्धारित हुआ है, उसी निर्धारित समय में छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा। वहीं महाराष्ट्र, झारखंड राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है. इसे लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जहां पार्टी कहती है, भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता वहां काम करते हैं. छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने उड़ीसा में काम किया हमारी सरकार बनी, महाराष्ट्र और झारखंड में भी कार्यकर्ता काम पर लग गए हैं, इससे भाजपा को ताकत मिलेगी. राज्यों में सरकार बनाने में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता योगदान देंगे।

Leave a Reply

Next Post

टीटीके प्रेस्‍टीज ने होम कुकिंग को और भी बेहतर बनाने के लिये एक खास फेस्टिव ऑफर ‘शुभ उत्‍सव’ की घोषणा की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 08 अक्टूबर 2024। त्‍यौहारों के सीजन को और भी खास बनाने के लिए टीटीके प्रेस्‍टीज ने “शुभ उत्‍सव फेस्टिव ऑफर 2024” लॉन्च किया है। यह ऑफर 15 नवंबर, 2024 तक चलेगा, जिसमें ग्राहकों को प्रेस्टीज के उत्पादों पर बंपर डिस्काउंट और मुफ्त […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार