नहीं रुक रही पटवारियों की रिश्वतखोरी, महिला पटवारी को जारी हुआ नोटिस

indiareporterlive
शेयर करे

शिकायत मिलने के बाद बिरला के एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को कार्यालय में अटैच कर दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पटवारियों की रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बरेला ब्लॉक का है, जहां के एक गांव वाले ने आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पटवारी को 7 हजार रुपये देने के बाद भी उसके खेत के कागजात उसे नहीं दिये गए. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महिला पटवारी उससे अभी भी 7 हजार रुपये की मांग कर रही है. 

शिकायत मिलने के बाद बिरला के एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को कार्यालय में अटैच कर दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आपको बता दें कि तीन दिन पहले भी जिला मुख्यालय में एसीबी ने एक महिला पटवारी को 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. यहां बीते 2 साल में पांच पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार किये जा चुके हैं.

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में तेज हुआ नेताओं के बीच जुबानी जंग, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शेयर करेरांची: झारखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी और आक्रामक होता दिख रहे है. बीजेपी के एक कार्यक्रम में झारखंड के नगर विकास मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को थेथर बताया. साथ ही […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग