UP Election 2022: ट्रैक्टर-बिस्तर लेकर पहुंच जाना… राकेश टिकैत को काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बागपत 03 मार्च 2022। किसान नेता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश चुनाव में छठे चरण की वोटिंग के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनाव के बाद मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है। टिकैत ने किसानों और यूपी के लोगों से अपील की है कि काउंटिंग से एक दिन पहले ही ट्रैक्टर लेकर मतगणना केंद्रों के पास पहुंचें और कैंप लगा दें। टिकैत ने बुधवार को दावा किया कि इन केंद्रों पर ”अनियमितताएं हो सकती हैं।
     
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। किसान नेता टिकैत ने बागपत के बड़ौत में संवाददाताओं से कहा, ”जिला पंचायत चुनाव में जो किया गया था, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले मतगणना केंद्रों पर पहुंचें और मतगणना स्थलों पर ट्रैक्टर के साथ शिविर लगाएं।”
     
उन्होंने लोगों से एक दिन पहले बिस्तर के साथ पहुंचने के लिए कहा क्योंकि उन्हें 10 मार्च को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है कि पिछले साल राज्य में हुए जिला पंचायत चुनावों के दौरान विपक्षी दलों ने बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया था। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक चले किसान आंदोलन का चेहरा रहे राकेश टिकैत इस चुनाव में बीजेपी और योगी सरकार के विरोध में वोटिंग की अपील करते रहे। उन्होंने सपा गठबंधन को अघोषित समर्थन दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय छात्र को लगी गोली: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 04 मार्च 2022। यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र को कथित तौर पर गोली मार दी गई. केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने गुरुवार को को यह जानकारी दी. यह घटना रूसी गोलाबारी में एक छात्र की मौत के कुछ दिनों बाद हुई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल