आचार संहिता लागू होते ही नियमों का कड़ाई से पालन करें अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी

indiareporterlive
शेयर करे

मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन की सभी तैयारियां तय समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दिया गया प्रशिक्षण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 24 सितम्बर 2020। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह की अध्यक्षता में गौरेला पेंड्रा मरवाही के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मरवाही विधानसभा उप निर्वाचन हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को  निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन की सभी तैयारियां तय समय में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मरवाही विधानसभा उप निर्वाचन 2020 अन्तर्गत आचार संहिता लागू होने के साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी निष्पक्ष रहें और निष्पक्ष भाव से निर्वाचन कार्य संपादित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो जाएगी। निष्पक्ष निर्वाचन के लिए  जिले में विभिन्न निगरानी टीमों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि ये सभी टीम आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही सक्रिय हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-मरवाही उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के पश्चात आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाये।

कलेक्टर ने पाम्पलेट एवं पोस्टर्स आदि के मुद्रण पर निर्बन्धन  के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कोई ऐसी निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर जिसके मुखपृष्ठ पर उसके मुद्रक और प्रकाशक के नाम और पते न हो, मुद्रित या प्रकाशित नहीं करेगा, न मुद्रित या प्रकाशित करायेगा।
पुलिस अधीक्षक सूरज परिहार ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने तथा उपनिर्वाचन में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनिवार्य समझे गए लाइसेंसीकृत हथियार जमा करा लिए जाएंगे। मतदान प्रारंभ होने के 48 घंटे पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बाहर से आये प्रचार-प्रसार करने वाले व्यक्तियों को विधानसभा क्षेत्र से बाहर करने की कार्यवाही की जायेगी। पुलिस विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर जो व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकते है, ऐसे संदेहास्पद व्यक्तियों को जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिला बदर करने की कार्यवाही की जायेगी।

प्रशिक्षण में बताया गया कि   आचार संहिता उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का दायित्व है। प्रशिक्षण में निर्वाचन अधिसूचना जारी होने पर जारी किए जाने वाले संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 अंतर्गत धारा 144, शस्त्र लाइसेंस निलंबन आदि प्रतिबंधात्मक  आदेशों के साथ ही पाम्पलेट पोस्टर आदि मुद्रण पर निर्बंधन आदेश,  आदर्श आचार संहिता का पालन, होर्डिंग्स हटाने आदि के संबंध में भी विस्तार से सभी अधिकारियों को जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान वाहनों के उपयोग, विश्राम भवनों के उपयोग जैसे विषयों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की स्पष्ट तौर पर जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन में संलग्न मतदान दल एवं सुरक्षा कर्मियों को मास्क, सेनिटाईजर, फेसशील्ड आदि प्रदाय किया जाएगा। मतदान केन्द्रो का सेनेटाईजेशन मतदान के एक दिन पूर्व कराना अनिवार्य होगा।मतदान केन्द्रो के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्केनर से स्क्रीनिंग करना होगा।

बैठक में अनुविभागीय दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डिगेश पटेल सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला

शेयर करेछेड़खानी करने वालों के भी CAA की तर्ज पर लगेंगे शहर में पोस्टर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 24 सितंबर 2020 । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा आदेश जारी किया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं