पुलिस जल्द दाखिल कर सकती है चार्जशीट, 100 गवाह और फॉरेंसिक सबूतों को बनाया आधार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जनवरी 2023। मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाले श्रद्धा हत्याकांड मामले में  दिल्ली पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर ली है। अभी  लीगल एक्सपर्ट इसे  इसे देख रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस श्रद्धा वॉल्कर मामले में जनवरी के आखिरी में किसी भी तारीख को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा की हत्या करने के बाद  उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। शव के टुकड़ों को उसने कई दिनों तक शहर भर में फेंकने से पहले दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा था। छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियां और मृतका की डीएनए रिपोर्ट जिसमें पुष्टि हुई की हड्डियां श्रद्धा की ही थीं, ये सब चार्जशीट का हिस्सा हैं। इसके अलावा आफताब पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है। आरोपी आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की गठबंधन सरकार वाले महाराष्ट्र में शुरू होगी पुरानी पेंशन स्कीम? सीएम शिंदे ने दिए संकेत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 जनवरी 2023। एक तरफ जब कांग्रेस या विपक्ष शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हो रही है तो इसका दबाव भी भाजपा शासित राज्यों पर बढ़ता जा रहा है। संकेत मिले हैं कि भाजपा के समर्थन वाली महाराष्ट्र सरकार भी इस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल