बीएमसी मेयर पद पर सियासी घमासान जारी; अब एकनाथ शिंदे ने ठोका दावा, बोले- शिवसैनिकों की यही भावना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को संकेत दिया कि शिवसेना मुंबई के मेयर पद का दावा कर सकती है। उन्होंने इसे पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे के जयंती वर्ष में सम्मान का प्रतीक बताया। शिंदे ने कहा कि यह मांग कुछ शिवसैनिकों की भावनाओं को दर्शाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुंबई में महायुति गठबंधन का मेयर होगा।

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?
शिंदे ने बताया कि महायुति गठबंधन के मेयर उन नगर निगमों में होंगे, जहां शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा, बालासाहेब ठाकरे का जन्मशती वर्ष 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। कुछ शिवसैनिकों की भावना है कि बीएमसी में शिवसेना का मेयर होना चाहिए। शिंदे ने यह भी जोर दिया कि शिवसेना ऐसा कोई निर्णय नहीं लेगी, जो जनता के जनादेश के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि बीएमसी चुनावों में शिवसेना और भाजपा ने गठबंधन के रूप में हिस्सा लिया था।

नए पार्षदों को होटल में स्थानांतरिक करने पर क्या बोले?
इस सवाल पर कि शिवसेना ने अपने नए चुने हुए सदस्यों को मुंबई के एक महंगे होटल में क्यों रखा, शिंदे ने कहा कि यह किसी नए राजनीतिक समीकरण के लिए नहीं है। बताया जा रहा है कि शिंदे चाहते हैं कि कम से कम पहले ढाई साल के लिए बीएमसी मेयर का पद शिवसेना को मिले, क्योंकि यह बाल ठाकरे का जन्मशती वर्ष है। 

शिवसेना का कहना है कि नव निर्वाचित सदस्यों को होटल में बीएमसी की कार्यप्रणाली के बारे में कार्यशाला के लिए स्थानांतरित किया गया। यह कदम बीएमसी चुनाव परिणामों के बाद उठाया गया। इन चुनावों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 65 सीटों के साथ भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की और उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें जीतकर महायुति गठबंधन को 227 सदस्यीय बीएमसी में बहुमत दिलाया।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और 28 अन्य नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण के लिए लॉटरी 22 जनवरी को आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया है। इस लॉटरी से यह पता चलेगा कि मेयर पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा, जैसे सामान्य, महिला, एससी, एसटी या ओबीसी। 

Leave a Reply

Next Post

'हमने शरारती देशों के बारे में सुना है; एक हमारे पड़ोस में', पूर्व राष्ट्रपति का PAK पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जनवरी 2026। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि दुनिया में कुछ शरारती देश हैं और ऐसी ही एक देश भारत के पड़ोस में भी है। उन्होंने कहा कि जब कोई देश भटक जाता […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार