आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत पांच की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कुरनूल 29 नवंबर 2025। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि हादसा कुरनूल जिले के कोटेकल गांव के पास हुआ। येम्मीगनूर उपखंड पुलिस अधिकारी एन बरघावी के अनुसार, हादसा तड़के 4.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 167 पर हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए कुरनूल गवर्नमेंट जनरल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कर्नाटक के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए लोग कर्नाटक के कोलार के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। ये लोग कोलार के गांव चिक्काहोसल्ली से मंत्रालयम स्थित राघवेंद्र स्वामी मंदिर जा रहे थे। 

Leave a Reply

Next Post

अमेरिकी दबाव के बीच पुतिन की भारत यात्रा पर दुनिया की नजर, तेल को लेकर नए समझौते की तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 20 नवंबर 2025। अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच पुतिन की भारत यात्रा पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हैं। यह दौरा भारत और रूस के नेतृत्व को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने, विशेष रणनीतिक साझेदार को मजबूत करने और परस्पर हितों से जुड़े […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए