अमेरिकी दबाव के बीच पुतिन की भारत यात्रा पर दुनिया की नजर, तेल को लेकर नए समझौते की तैयारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 20 नवंबर 2025। अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच पुतिन की भारत यात्रा पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हैं। यह दौरा भारत और रूस के नेतृत्व को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने, विशेष रणनीतिक साझेदार को मजबूत करने और परस्पर हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा। रूस की कोशिश भारत को पहले की तेल निर्यात करने की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पुतिन के तेल आयात पर अतिरिक्त छूट के प्रस्ताव पर भारत का रुख क्या रहता है।

दरअसल अमेरिकी दबाव में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। इस महीने भारत ने रूस से प्रतिदिन 9.48 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात किया, जो बीते महीने के करीब 19 लाख बैरल प्रतिदिन की तुलना में लगभग आधा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी की ओर से लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ के बावजूद भारत पर बड़ा दबाव नहीं पड़ा है। सितंबर में जहां भारत से अमेरिका को निर्यात में 12 फीसदी की कमी आई थी, वहीं अक्तूबर महीने में यह घटकर 8.6 फीसदी रह गई।

ऊर्जा क्षेत्र में कई समझौते संभव
तेल आयात के इतर दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा, गैस आपूर्ति के क्षेत्र में समझौते की संभावना है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दोनों देशों का आने वाले 25 वर्षो के लिए संयुक्त दृष्टिपत्र भी जारी हो सकता है। दृष्टिपत्र में अंतरिक्ष, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की दिशा तय हो सकती है।

निर्यात के लिए नए क्षेत्र की तलाश में भारत
पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन के बीच होने वाली बातचीत में भारत का प्रयास रूस में निर्यात के लिए नया अवसर तलाशने पर होगा। गौरतलब है कि वर्तमान में भारत का रूस से आयात बहुत ज्यादा है, हालांकि इसकी तुलना में निर्यात आयात के महज दस फीसदी ही है। भारत इस स्थिति में बदलाव लाने के लिए रूस में निर्यात के लिए नए क्षेत्रों का चयन कर अपने सामानों की आपूर्ति की संभावना तलाशेगा।

Leave a Reply

Next Post

'बदलते सुरक्षा माहौल में नवाचार और रणनीतिक दूरदृष्टि अपनाने की जरूरत', जनरल अनिल चौहान बोले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 नवंबर 2025। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच पेशेवर क्षमता और संचालन की तैयारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के कमांडरों को निरंतर परिवर्तन, नवाचार और रणनीतिक दूरदृष्टि अपनाने […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए