आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारों के नाम पर 50 लाख की ठगी, पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 मार्च 2023। आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री हैं। बहुत ही कम समय में उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना ली है। भारत समेत विदेशों में भी अभिनेत्री के तमाम फैन हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आलिया के फैंस चौंक जाएंगे। दरअसल दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक ऐसे साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कि सितारों के नाम पर ठगी करता था। यह ठग आलिया भट्ट, एमएस धोनी, अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, सचिन तेंदुलकर, सैफ अली खान, ऋतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी और अन्य हस्तियों के नाम पर बैंकों से अब तक 50 लाख रुपये से ज्यादा का फ्रॉड कर चुका है। 

इन सितारों के नाम पर हुआ फ्रॉड
दरअसल यह गैंग फिल्मी सितारों की पहचान और बाकी अन्य फर्जी डिटेल का बैंकों में इस्तेमाल करता था। इन डिटेल का इस्तेमाल करके यह गैंग 50 लाख रुपये से ज्यादा की हेराफेरी कर चुका है। फ्राड के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये ठग बड़ी-बड़ी हस्तियों के फर्जी पैन कार्ड का इस्तेमाल करके बैंकों को लाखों रुपये का चूना लगाते थे। ठगों ने सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी, सोनम कपूर, ऋतिक रोशन आदि कई सितारों के नाम की फर्जी डिटेल का इसी तरीके से इस्तेमाल किया है।

पुलिस ने किया पर्दाफाश
पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है, इसलिए इस संबंध में और जानकारी नहीं दी जा सकती है। कंपनी को धोखाधड़ी के बारे में बाद में पता चला इससे पहले ही ये ठग 21.32 लाख रुपयों का इस्तेमाल कर चुके थे। मामला सामने आते ही कंपनी को होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दिल्ली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में ठगों के पूरे गैंग का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक बीटेक कर चुका है। 

ठगों ने ऐसे बनवाए फर्जी डिटेल
दरअसल इन हस्तियों की जन्मतिथि गूगल पर मौजूद थी। ठगों को डिटेल के लिए पैन नंबर और जन्मतिथि चाहिए थी जो कि उनको आसानी से मिल गई। पैन नंबर मिलने के बाद बाकी डिटेल भी आसानी से हाथ लग गई। इसके बाद ठगों ने धोखे से पैन कार्ड बनवाया और उसपर अपनी फोटो लगवा दी, ताकि वीडियो सत्यापन के दौरान उनका चेहरा पैन/आधार कार्ड पर उपलब्ध तस्वीर से मेल खाए। 

Leave a Reply

Next Post

'मेसी, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं..,' फुटबॉल स्टार को मिली धमकी, परिवार के स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रोजारियो  03 मार्च 2023। अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले कप्तान लियोनल मेसी को उनके ही देश में जान से मारने की धमकी मिली है। मेसी के गृहनगर रोजारियो में ड्रग माफियों ने बंदूकधारियों से एक सुपरमार्केट में गोलीबारी करवाई है। जिस सुपरमार्केट को निशाना […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक