टाइमज़ोन के सबसे बड़े फ्लैगशिप वेन्यू का शुभारंभ

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 जून 2025। पारिवारिक एवं सामाजिक मनोरंजन के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े ब्रांड, टाइमज़ोन ने मलाड के इनऑर्बिट मॉल में भारत में अपने सबसे बड़े, सबसे आकर्षक और मनोरंजन का बेमिसाल अनुभव प्रदान करने वाले फ्लैगशिप वेन्यू का शुभारंभ किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2 दशक पहले ब्रांड ने इसी जगह पर भारत में अपने पहले वेन्यू की शुरुआत की थी। पहली और दूसरी मंजिल पर 24,626 वर्ग फुट के बड़े दायरे में फैला ये नया डेस्टिनेशन में खेलकूद, ज़ायकेदार भोजन और खुशियों भरे यादगार लम्हों का सबसे बड़ा केंद्र बनने के लिए तैयार है। टाइमज़ोन के इस फ्लैगशिप वेन्यू को खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है, मनोरंजक अनुभव प्रदान करने में एक नई मिसाल कायम करने वाला है। यहाँ आने वाले हर उम्र के लोगों को ऐसा मज़ेदार और उत्साह से भरा माहौल मिलेगा, जिसे ढेर सारी मौज-मस्ती और अपनों के साथ जुड़ने के लिए बनाया गया है। यहाँ की सुविधाओं में शामिल हैं:

टाइमज़ोन कैफे ने भारत में अपने तरह का पहले इन-वेन्यू कॉन्सेप्ट के रूप में शुरुआत की है, और यहाँ का मेन्यू खास तौर पर स्वादिष्ट खाने तथा अपनों के साथ उसे शेयर करने के लिए बनाया गया है। यहाँ फ़्यूज़न को ध्यान में रखकर 26 तरह के व्यंजनों की पेशकश की जाती है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आएंगे। इन्हें आधुनिक प्लेटिंग स्टाइल में इस तरह परोसा जाता है कि आप इन्हें परिवार और दोस्तों के साथ आराम से शेयर कर सकें। यहाँ के बेवरेज में जापानी मोजिटो मैजिक और कश्मीरी रोज पल्पी लीची कूलर जैसे हाथों से तैयार किए जाने वाले मॉकटेल से लेकर गाढ़े शेक, बच्चों के पसंदीदा क्रिस्पी कैरेमल और स्थानीय स्वाद से प्रेरित शिकंजी शामिल हैं। कॉफी पसंद करने वाले लोग ताज़ी बनी कॉफी का आनंद ले सकते हैं, जिनके लिए टर्किश कॉफी और ब्लैक फॉरेस्ट कॉफी के विकल्प को उपलब्ध हैं।

टाइमज़ोन इंडिया के सीईओ, अब्बास जबलपुरवाला ने कहा, “ये एक सुखद संयोग है कि हमारा नया और सबसे बड़ा केंद्र उसी जगह पर खुला है, जहाँ 2004 में भारत का पहला टाइमज़ोन लॉन्च किया गया था। यह नया केंद्र इस बात की मिसाल है कि, टाइमज़ोन इनोवेशन के साथ-साथ लोगों के अनुभव को यादगार बनाने के अपने संकल्प पर कायम है। इनॉर्बिट मॉल्स इंडिया के सीईओ, रजनीश महाजन ने कहा, “ये लम्हा इनऑर्बिट और टाइमज़ोन के बीच 2 दशकों से चली आ रही मज़बूत साझेदारी का उत्सव है। हमारे मॉल में उनके पहले वेन्यू से लेकर आज उनके फ्लैगशिप वेन्यू के लॉन्च तक, हमने साथ मिलकर ये सफर पूरा किया है। इससे जाहिर है कि हम एकजुट होकर आगे बढ़ने और अपने ग्राहकों को हमेशा नए अनुभव प्रदान करने के अपने इरादे पर अटल हैं।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में नया सियासी बवाल: कैबिनेट ने मुख्य सचिव को सौंपी सभी हाउसिंग डेवलपमेंट की कमान, विपक्ष हमलावर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 23 जून 2025। पंजाब के सभी हाउसिंग डेवलपमेंट की कमान मुख्य सचिव को सौंपने को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर आप सरकार पर सियासी हमला बोला है। विपक्ष ने कहा है कि […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार