पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

Indiareporter Live
शेयर करे

हेमा मालिनी की डायमंड जुबली बनेगी बॉलीवुड का सबसे यादगार म्यूज़िकल जश्न

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 जून 2026। हिंदी सिनेमा की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी के शानदार 60 वर्षीय फिल्मी सफर का जश्न अब एक ऐसे ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाया जाएगा, जिसे बॉलीवुड लंबे समय तक याद रखेगा। 10 जुलाई को मुंबई के प्रतिष्ठित षणमुखानंद हॉल में आयोजित होने वाले “हेमा मालिनी – लाइव इन कॉन्सर्ट: सेलिब्रेटिंग द ड्रीम गर्ल की डायमंड जुबली” में पहली बार हेमा मालिनी खुद अपनी छह दशक लंबी सिनेमाई यात्रा की अनकही कहानियां, यादगार किस्से और पर्दे के पीछे के अनुभव दर्शकों से साझा करेंगी।

इस भव्य म्यूज़िकल ट्रिब्यूट की परिकल्पना, लेखन, निर्माण, निर्देशन और मेजबानी मशहूर आरजे अनिरुद्ध चावला कर रहे हैं। सुदेश भोसले, सुरेश वाडकर, कविता कृष्णमूर्ति, अनु मलिक, पद्मिनी कोल्हापुरे, शब्बीर कुमार, अनूप जलोटा, विजेता पंडित और पूर्णिमा श्रेष्ठ जैसे दिग्गज कलाकार अपने सुरों से इस शाम को यादगार बनाएंगे। कार्यक्रम में धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी, वहीं सिनटा और फवाइस के लिए ₹10 लाख का चैरिटी डोनेशन भी सौंपा जाएगा। यह आयोजन सिर्फ एक सुपरस्टार के करियर का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की स्वर्णिम विरासत, संगीत और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम साबित होगा।

आरजे अनिरुद्ध चावला ने कहा, “हेमा मालिनी जी सिर्फ एक सिनेमाई आइकन नहीं, बल्कि अपने आप में एक संस्था हैं। साठ वर्षों में पहली बार दर्शकों को उनकी प्रेरणादायक कहानी सीधे उन्हीं से सुनने का अवसर मिलेगा। उनके अद्भुत सफर का जश्न मनाना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।”

Leave a Reply

Next Post

बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे; हादसे का कारण क्या?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 30 जून 2026। आज सुबह हल्दिया के चिरंजीपुर क्षेत्र स्थित पेट्रोकेमिकल संयंत्र में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग सुबह करीब 4 बजे लगी। यह आग […]

You May Like

करीना कपूर: 'तुम हमेशा सबसे बेस्ट की हकदार हो'....|....दिल्ली से लखनऊ तक, सात शहरों में होंगे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट....|....हादसे का शिकार हुई एयर एम्बुलेंस: बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान टूटा संपर्क....|....भारत बनेगा एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग हब?....|....खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़....|....घरों के साथ पार्कों और स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का उफान....|....पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा....|....अखिलेश ने लगाया नारा 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान'....|....केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर हमला....|....मंडीदीप में राज्यसभा सांसद की कार का एक्सीडेंट