फर्जी दस्तावेज पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को एटीएस ने उठाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जबलपुर, 20 नवंबर 2026। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने फर्जी पासपोर्ट और वीजा के आधार पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसी ने तीनों संदिग्धों को पकड़ा और विक्टोरिया अस्पताल में उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद, एजेंसी ने तीनों संदिग्धों को अदालत में पेश किया। सुरक्षा कारणों से पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों संदिग्ध शहर की तंग बस्तियों में अलग-अलग नामों से छिपकर रह रहे थे। आरोप है कि दस्तावेज में हेरफेर कर उन्होंने भारत में प्रवेश किया और अपनी असली पहचान छिपाकर निवास कर रहे थे। जांच एजेंसी अब उनके भारत आने के मार्गों, ठहरने के ठिकानों और स्थानीय स्तर पर सहायता करने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एजेंसी की पहले से चल रही विस्तृत जांच का ही एक भाग है।

इससे पूर्व भी एटीएस फर्जी दस्तावेज के आधार पर देश में रहने वाले तीन अफगानी संदिग्धों को हिरासत में ले चुकी है। अब तीन अन्य संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद जांच टीम इस पूरे जाल की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। सुरक्षा एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी पासपोर्ट तथा वीजा तैयार करने के खेल में कौन-कौन शामिल हैं तथा भारत में उनकी मदद किसने की थी। इसके साथ ही एटीएस ने संबंधित दूतावास से संपर्क साधा है, ताकि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की वास्तविक पहचान, नागरिकता और पृष्ठभूमि का सही सत्यापन कराया जा सके। मामले में आगे की कानूनी जांच निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम साय ने बलौदाबाजार को दी विकास कार्यों की सौगात

शेयर करे178 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 20 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में आयोजित विकास संकल्प तिहार में जिलेवासियों को 459 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत के 275 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 316 करोड़ 55 […]

You May Like

जैकी श्रॉफ को आज भी याद है बचपन का वो डर....|....कोंडागांव में सगीर खान पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीएम साय ने बलौदाबाजार को दी विकास कार्यों की सौगात....|....फर्जी दस्तावेज पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को एटीएस ने उठाया....|....बिना एफआईआर खाता फ्रीज करना अनुचित....|....भोपाल से जबलपुर पहुंचा कांग्रेस का संविधान मार्च....|....चार महीने बाद आज से फिर गूंजेंगी शहनाइयां....|....गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा ऐलान....|.... नकली दवा नेटवर्क में हिमाचल की तीन कंपनियों शामिल....|....बाल झड़ने का कारण सिर्फ शैम्पू नहीं!