‘एआई के युग में रचनात्मकता व्यक्ति को बनाएगी प्रासंगिक’, राजनाथ सिंह ने एनसीसी कैडेटों को किया संबोधित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जनवरी 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रचनात्मकता, पारस्परिक कौशल, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और संवेदनशीलता ऐसे गुण हैं जो मशीनों और एआई के युग में किसी व्यक्ति को प्रासंगिक एवं रोजगारपरक बनाएंगे। उन्होंने कैडेटों को इन गुणों से परिपूर्ण करने और अगली पीढ़ी का नेतृत्व करने के उद्देश्य से उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए एनसीसी की सराहना की। रक्षा मंत्री ने शनिवार को दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के गणतंत्र दिवस शिविर के दौरे के दौरान एनसीसी कैडेटों को संबोधित किया। प्रौद्योगिकी संचालित युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उदय पर उन्होंने कहा कि समय और भविष्य की प्रगति के साथ लोग उन क्षेत्रों में करियर बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना शुरू कर देंगे, जहां पर मशीनें भी वांछित कार्य नहीं कर सकती हैं। हालांकि, भले ही मशीनें शारीरिक एवं बौद्धिक कार्य कर सकती हैं लेकिन वे रचनात्मक नहीं हो सकती हैं, वे चेतना उत्पन्न नहीं कर सकती हैं और न ही मनुष्यों की तरह पारस्परिक कौशल विकसित कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में एनसीसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेटों को शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से सशक्त बनाकर देशभक्ति तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना उत्पन्न करके उनका समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है।

पदक और प्रशस्ति कार्ड प्रदान किए
सिंह ने इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए रक्षा मंत्री पदक तथा प्रशस्ति कार्ड प्रदान किए। इस वर्ष रक्षा मंत्री पदक कर्नाटक और गोवा निदेशालय के सीनियर अंडर ऑफिसर मक्कतिरा कल्पना कुट्टप्पा तथा जम्मू-कश्मीर व लद्दाख निदेशालय के जूनियर अंडर ऑफिसर डेचेन चुस्किट को प्रदान किए गए। रक्षा मंत्री प्रशस्ति कार्ड पूर्वोत्तर क्षेत्र निदेशालय के अंडर ऑफिसर अमर मोरंग और उत्तर प्रदेश निदेशालय के सीनियर अंडर ऑफिसर ज्योतिर्मय सिंह चौहान को दिए गए।

Leave a Reply

Next Post

एसएसबी के कार्यक्रम में अमित शाह बोले, म्यांमार सीमा पर लगाई जाएगी बाड़, आवाजाही पर लगाएंगे रोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जनवरी 2024। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि म्यामांर सीमा पर लोगों की मुक्त आवाजाही रोकने के लिए जल्द ही बाड़ लगाई जाएगी। बांग्लादेश सीमा की तरह ही इसकी हिफाजत की जाएगी। इससे अवैध घुसपैठ पर रोक लगेगी। गृह मंत्री ने […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस