जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं, लोकतंत्र होगा मजबूत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बागपत 30 नवंबर 2025। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि एसआईआर को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अंदर भय है। इसलिए वह लोगों को डराने का कार्य कर रहे हैं। हम सभी को एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं है और हमें अपना वोट सुरक्षित रखने के लिए सहयोग करना चाहिए। वह छपरौली में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। अखिलेश यादव के एसआईआर से लोगों को मकान, दुकान से बेदखल करने के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके अंदर डर बना हुआ है। वह खुद तो डरे हुए हैं, लेकिन दूसरों को भी डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर से हमें डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि हमें एसआईआर प्रक्रिया को पूरी कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए। सभी लोगों को एसआईआर का फार्म भरकर अपनी वोट को सुरक्षित रखने का कार्य करना चाहिए और सभी को एसआईआर पर निगाह रखनी चाहिए ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। एसआईआर फार्म भरने से लोकतंत्र को मजबूत बनाने का अधिकार मिलेगा।

वेस्ट यूपी के पहले सिंथेटिक ट्रैक का जयंत ने किया उद्घाटन
श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वेस्ट यूपी का पहला सिंथेटिक ट्रैक बनवाया गया है। इसका केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने उद्घाटन किया। जयंत ने कहा कि युवाओं को अब पुलिस व सेना की भर्ती के लिए सड़कों पर दौड़ना नहीं पड़ेगा, उन्हें दौड़ने के लिए रनिंग ट्रैक मिल गया है।

कॉलेज में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का उद्घाटन करने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने दौड़कर देखा और उनके साथ सभी नेता दौड़ लगाने लगे। उन्होंने बताया कि पांच लेन के दो सौ मीटर के ट्रैक का निर्माण 82 लाख रुपये से कराया गया है। ट्रैक पर रोजाना 300 युवा अभ्यास करेंगे और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। नियमित अभ्यास से ही उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार होते हैं। इस दौरान छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, डॉ. अनिल आर्य, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, प्रबंधक विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

खेलों पर निधि से खर्च होंगे दस करोड़ रुपये
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि आगामी तीन वर्षों पर खेलों पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को खेल में मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, बैंडमिंटन कोर्ट आदि का निर्माण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने बयान से दिए युद्ध विराम के संकेत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 30 नवंबर 2025। रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए बातचीत की कोशिशें तेज हो गई हैं। इस बीच एक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ से मुलाकात करने रविवार को अमेरिका पहुंच गया है। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण