पत्नी नेहा के खाने पर कमेंट कर ट्रोल हुए अभिनेता अर्जुन बिजलानी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 23 नवंबर 2026। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों रियलिटी शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में पत्नी नेहा स्वामी के साथ पहुंचे अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, शो के दौरान अर्जुन ने नेहा की खाने की आदतों को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे कुछ दर्शकों ने बॉडी शेमिंग बताया। अब इस पूरे मामले पर अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सफाई देते हुए कहा है कि उनका इरादा नेहा के लुक्स पर टिप्पणी करना नहीं, बल्कि उनकी खान-पान की आदतों और सेहत को लेकर बात करना था।

अर्जुन के कमेंट के बाद एक्स पर एक यूजर ने उन पर पत्नी को नेशनल टेलीविजन पर बॉडी शेम करने का आरोप लगाया। यूजर ने उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए हिंदी शब्द ‘चरना’ पर भी सवाल उठाए, जिसका मतलब घास चरना होता है।

इस पर अर्जुन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बातचीत सिर्फ खाने और खान-पान की आदतों को लेकर थी। अभिनेता ने लिखा, ‘हमने खाने की आदतों के बारे में बात की थी। मैं उनकी बॉडी शेमिंग नहीं कर रहा था। आप लोग हर चीज को नकारात्मक नजरिए से देखते हैं। मेरा अपनी पत्नी को सेहत और खाने की आदतों के बारे में बताना प्यार है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।’

अर्जुन ने आगे कहा कि उन्हें इस बात से मतलब नहीं है कि दूसरे लोग अपने रिश्ते में क्या करते हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी का ख्याल रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह नेहा को वही सलाह देते रहेंगे, जो उन्हें उनके लिए सही लगता है। इसी तरह नेहा भी उन्हें उनकी भलाई के लिए अपनी बात कह सकती हैं। एक्टर ने लिखा, ‘इसलिए हम 23 साल से साथ हैं। नफरत करने वालों, आगे बढ़ो। इंटरनेट पर कमेंट करने के लिए कुछ और ढूंढो। बाकी आपकी मर्जी।’

दरअसल, शो में होस्ट मुनव्वर फारूकी के साथ बातचीत के दौरान अर्जुन ने नेहा की खाने की आदतों पर मजाक करते हुए कहा था, ‘नेहा शायद आठ घंटे सोती हैं, लेकिन 16 घंटे खाती रहती हैं।’

अर्जुन की यह बात सुनकर नेहा थोड़ी असहज नजर आईं। ऐसे में शो में मौजूद दिव्यांका त्रिपाठी ने माहौल संभालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर नेहा खाती हैं तो वे सभी भी खाते हैं। इसके बाद दिव्यांका ने नेहा के साथ पिज्जा भी शेयर किया।

शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कई दर्शकों ने अर्जुन के शब्दों पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों का कहना था कि अपनी पत्नी के बारे में इस तरह की टिप्पणी दूसरे कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के सामने करना सही नहीं था।

Leave a Reply

Next Post

 वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य

शेयर करे विज्ञान की ताकत को समझने की जरूरत इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 23 नवंबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने छात्रों से जिज्ञासु बने रहने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने और मानवीय मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी के […]

You May Like

पिकअप नाले में गिरा तो सात मवेशियों को छोड़कर भागा तस्कर....|....सरेराह छुरा लहराकर लोगों को दी जान से मारने की धमकी....|....ओला, उबर टैक्सी चालकों की बदसलूकी और मनमाने किराये पर पुलिस सख्त....|.... हंगामे और विरोध के बीच कृष्ण बाग में हटे अवैध कब्जे....|....भोपाल में जनता क्वार्टर पर बुलडोजर एक्शन....|....बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब....|....छुट्टी के दिन मेले में पहुंचे 1.20 लाख से ज्यादा लोग....|.... वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य....|....पत्नी नेहा के खाने पर कमेंट कर ट्रोल हुए अभिनेता अर्जुन बिजलानी....|....वायु प्रदूषण छीन रहा है चेहरे की चमक?