बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 23 नवंबर 2026। दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक नगर स्थित दिल्ली सरकार के एक स्कूल में पढ़ने वाले करीब 1,000 छात्रों के भविष्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने दिल्ली सरकार से स्पष्ट करने को कहा कि प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के दौरान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। यह आदेश सोशल ज्यूरिस्ट (एक सिविल राइट्स ग्रुप) की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। 

याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता अशोक अग्रवाल और कुमार उत्कर्ष ने अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया कि अशोक नगर स्थित दिल्ली सरकार का यह स्कूल पूरी तरह टिन शेड से बना है, जहां करीब 1,000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक) न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव सांबरे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि याचिका में की गई मांगों की प्रकृति को देखते हुए प्रतिवादियों (दिल्ली सरकार) से यह जानना जरूरी है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए उनकी ओर से क्या कदम उठाए जा सकते हैं और अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। 

सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता समीर वशिष्ठ ने अदालत को आश्वासन दिया कि यदि स्कूल की संरचना में हर तरह का सुधार किया जा रहा है।

अदालत ने दिल्ली सरकार को इस संबंध में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही, सरकार को यह छूट भी दी है कि यदि वह मामले की जल्द सुनवाई चाहती है, तो उचित आवेदन दाखिल कर इसे एकल न्यायाधीश की पीठ के समक्ष ले जा सकती है। सुनवाई के दौरान अदालत ने बच्चों की शिक्षा में किसी भी तरह की बाधा को लेकर भी चिंता जताई। पीठ ने उम्मीद जताई कि एकल न्यायाधीश मामले पर विचार करते समय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी शिक्षा जारी रखने की सुविधा को भी ध्यान में रखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल में जनता क्वार्टर पर बुलडोजर एक्शन

शेयर करेऐशबाग में सुबह होते ही गूंजने लगीं मशीनें, 599 मकान होंगे जमींदोज इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 23 नवंबर 2026। भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में सोमवार सुबह से जर्जर मकानों को हटाने का अभियान शुरू हो गया। दशकों पुराने 599 ईडब्ल्यूएस आवासों को जमींदोज करने के लिए हाउसिंग […]

You May Like

पिकअप नाले में गिरा तो सात मवेशियों को छोड़कर भागा तस्कर....|....सरेराह छुरा लहराकर लोगों को दी जान से मारने की धमकी....|....ओला, उबर टैक्सी चालकों की बदसलूकी और मनमाने किराये पर पुलिस सख्त....|.... हंगामे और विरोध के बीच कृष्ण बाग में हटे अवैध कब्जे....|....भोपाल में जनता क्वार्टर पर बुलडोजर एक्शन....|....बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब....|....छुट्टी के दिन मेले में पहुंचे 1.20 लाख से ज्यादा लोग....|.... वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य....|....पत्नी नेहा के खाने पर कमेंट कर ट्रोल हुए अभिनेता अर्जुन बिजलानी....|....वायु प्रदूषण छीन रहा है चेहरे की चमक?